Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 9, 2025

आईजी डॉ० संजीव शुक्ला ने पुलिस के कार्यों की समीक्षा कर दिये कई अतिआवश्यक निर्देश

 आईजी डॉ० संजीव शुक्ला ने पुलिस के कार्यों की समीक्षा कर दिये कई अतिआवश्यक निर्देश 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


कोरबा - पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ० संजीव शुक्ला दो दिवसीय प्रवास पर जिला पुलिस के कार्यों का समीक्षा करने कोरबा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एसपी ऑफिस कोरबा के सभागार में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों समेत थाना/चौकी प्रभारी एवं विभिन्न शाखा प्रभारियों की बैठक ली। इस बैठक में आईजी ने अनुशासन और बेसिक पुलिसिंग के बत्तीस बिंदुओं पर जिला पुलिस के कार्यों की समीक्षा करते हुये कई अतिआवश्यक निर्देश भी दिये।

                                                       गौरतलब है कि आठ मई को बिलासपुर रेंज आईजीपी डॉ संजीव शुक्ला जिला पुलिस के कार्यों की समीक्षा हेतु दो दिवसीय प्रवास पर कोरबा पहुंचे। जहां जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा में परंपरागत सलामी गार्ड का निरीक्षण करने उपरांत उन्होंने जिले में अपराध , यातायात , पुलिस कल्याण , अनुशासन समेत कुल बत्तीस बिंदुओं पर समीक्षा की तथा कई अतिआवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी को राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय की पुलिसिंग से अपेक्षा से अवगत कराया तथा विभिन्न पैरामीटर्स पर जिला पुलिस की कार्ययोजना के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिले के राजपत्रित अधिकारियों और थाना/चौकी प्रभारियों से बैठक में उन्होंने मुख्यतः नियमित परेड के जरिये अनुशासन बनाने , नवीन कानूनों के कैप्सूल कोर्सेज के प्रशिक्षण , नवीन कानूनों के सख्त क्रियान्वयन पर बल दिया। जिसमें मुख्यतः अपराधों को अनावश्यक लंबित रखने पर नाराजगी जाहिर करते हुये अपराध दर्ज होने के साठ एवं नब्बे दिवस में निराकरण पर फोकस करने एवं ई - साक्ष्य , ऑनलाइन पेशी इत्यादि नवीन कानून के तहत डिजिटलीकरण से जुड़े आधुनिक पोर्टल जैसे (साइबर पोर्टल , एनसीआरबी पोर्टल , समन्वय पोर्टल , आई.ओ. मितान पोर्टल , ई - साक्ष्य पोर्टल , सीसीटीएनएस पोर्टल) आदि एप्लीकेशन के इस्तेमाल पर बल दिया तथा बेसिक पुलिसिंग के तहत विवेचकों के साप्ताहिक डायरी के सुपरविजन , बीट प्रणाली का विस्तार और विकेंद्रीकरण करते हुये प्रत्येक पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी तय करने निर्देशित किया गया। आगामी छह माह का कार्य योजना भी मीटिंग में तैयार किया गया। जनता से जुड़ी शिकायतें और सुशासन तिहार में प्राप्त शिकायतों तथा पुलिस विरुद्ध शिकायतों के संबंध में समीक्षा करते हुये उनके उचित वैधानिक निराकरण के निर्देश दिये गये। जिला पुलिस बल , फॉरेंसिक अधिकारी और संसाधनों की उपलब्धता समेत अन्य पुलिस कल्याण विषयों पर भी समीक्षा कर कार्ययोजना पर चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नगर सेवा से आये फायर एंड सेफ्टी के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा फायर सेफ्टी के बारे में जानकारी दिया गया और अगर किसी स्थान पर आगजनी हो जाये तो उसे कैसे निपटना है इसके बारे में भी उनके द्वारा विस्तृत जानकारी पुलिस के अधिकारियों को दिया गया। बिलासपुर रेंज आईजी डॉक्टर संजीव शुक्ला के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी , एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर , नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का , नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक , डीएसपी पंकज ठाकुर और रक्षित निरीक्षक अनथराम पैकरा समेत सभी थाना और चौकी प्रभारी भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad