Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 26, 2025

विशेष अभियान में अस्सी फरार वारंटी हुये गिरफ्तार वारंटियों को मिली सुधरने की चेतावनी

 विशेष अभियान में अस्सी फरार वारंटी हुये गिरफ्तार 



वारंटियों को मिली सुधरने की चेतावनी 


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चाम्पा - जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में फरार स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों के विरुद्ध अड़तालीस घंटे तक लगातार चलाये गये विशेष धरपकड़ अभियान में 36 स्थायी वारंटी और 44 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। ये वारंटी हत्या का प्रयास , लूट , चोरी , बलवा , मारपीट जैसे संगीन अपराधों में वांछित थे। इन सभी गिरफ्तार स्थायी / गिरफ्तारी वारंटियों को विधिवत वारंट तामिल कर संबंधित माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

                               इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप ने बताया पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने , शांति बनाये रखने के उद्देश्य से फरार स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों के विरुद्ध विशेष धरपकड़ अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल नेतृत्व तथा डीएसपी जितेन्द्र खूंटे , डीएसपी श्रीमती कविता ठाकुर , एसडीओपी चाम्पा यदुमणि सिदार के पर्यवेक्षण में थाना/चौकियों में फरार स्थायी/ गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु अलग - अलग टीम गठित किया जाकर विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में थाना जांजगीर के 13 गिरफ्तारी वारंट और 04 स्थायी वारंट , चौकी नैला के 04 गिरफ्तारी वारंट और 03 स्थायी वारंट , थाना अकलतरा के 13 गिरफ्तारी वारंट और  01 स्थायी वारंट , थाना चाम्पा के 16 गिरफ्तारी वारंट और 05 स्थायी वारंट , थाना नवागढ़ के 01 गिरफ्तारी वारंट , थाना बलौदा के 01 गिरफ्तारी वारंट , थाना पामगढ़ के 02 गिरफ्तारी वारंट और 05 स्थायी वारंट , थाना शिवरीनारायण के 02 स्थायी वारंट , थाना बिर्रा के 01 गिरफ्तारी वारंट , थाना बम्हनीडीह के 02 गिरफ्तारी वारंट और 02 स्थायी वारंट , थाना सारागांव के 05 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल मिलाकर जिले भर से 80 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप द्वारा सभी वारंटियों को सुधरने हेतु चेतावनी देते हुये कहा गया कि भविष्य में पुनः अपराध करते पाये गये तो कठोर कार्यवाही की जायेगी। अभियान के अगले चरण में सभी ऐसे लोग जिनके विरुद्ध माननीय न्यायालयों द्वारा समंस नोटिस जारी किये गये हैं एवं ऐसे आरोपी जो जमानत पर है पेशी तिथि में स्वयं न्यायालय के समक्ष उपस्थित हो जायें अन्यथा जमानत निरस्त कराने की कार्यवाही भी की जायेगी। जांजगीर-चाम्पा पुलिस कानून व्यवस्था को बनाये रखने तथा आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने हेतु कृतसंकल्पित है और इस प्रकार के सघन अभियान आगे भी जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad