खिलान सिंह विदिशा मध्यप्रदेश।
मिनी स्मार्ट सिटी के लिए आज कलेक्टर महोदय द्वारा समीक्षा की गई,
जिस में कलेक्टर महोदय ने नाला फुटपाथ ठेकेदार को 15 अगस्त तक का कार्य पूर्ण करने का समय दिया है एवं बेदनखेड़ी पुल का कार्य एक माह में समाप्त करने के आदेश के साथ हाइक्वाइन पूर्ण कार्य करने का आदेश दिया। समीक्षा के दौरान श्रीमती शशि अनिल यादव अध्यक्ष सार नगर नगरपालिका गंजबासौदा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, उपयंत्री, परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे
नगर पालिका परिषद गंजबासौदा में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना द्वितीय चरण अंतर्गत मिनी स्मार्ट सिटी विकास कार्य हेतु रू. 1241.88 लाख की तकनीकी स्वीकृति संचालनालय के पत्र क्र. 2348 दिनांक 25.02.2022 से जारी की गई थी। नगर पालिका परिषद गंजबासौदा से प्राप्त संशोधित प्रस्ताव अनुसार रू. 1396.67 लाख (तेरह करोड़ छियान्वे लाख सडसठ हजार मात्र) की "म.प्र. नगर पालिका अधिनियम 1961 के लेखा नियम 2018 के नियम 238 (1) के तहत पुनरीक्षित तकनीकी स्वीकृति एवं नियम 237 के तहत पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.