Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, June 14, 2025

मोदी सरकार के 11 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित- किरण रविन्द्र वैष्णव

 मोदी सरकार के 11 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित- किरण रविन्द्र वैष्णव 



सीएन आई न्यूज से विजय निषाद 


छुरिया- राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर 11 वर्ष के कार्यकाल को सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित कार्यकाल बताया है। श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा-एनडीए सरकार को केंद्र में 11 साल पूरे हो गए हैं। 11 साल के कार्यकाल में गरीब कल्याण के लिए कार्य किए गए हैं। बीते 11 साल में मोदी जी की सरकार का हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। “गरीब कल्याण के लिए समर्पित मोदी जी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में, एनडीए सरकार ने कई लोगों को गरीबी के चंगुल से निकालने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिसमें सशक्तिकरण, बुनियादी ढांचे और समावेशन पर ध्यान केंद्रित किया गया है। मोदी सरकार की प्रमुख योजनाओं ने गरीबों के जीवन को बेहतर बनाया है।पीएम आवास योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, जन धन योजना और आयुष्मान भारत जैसी पहलों ने लोगों को आवास, स्वच्छ रसोई ईंधन, बैंकिंग और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच प्रदान की है। मोदी जी की सरकार में हर गरीब परिवार का सपना साकार हुआ है। आज प्रधानमंत्री आवास योजना से हितग्राहियों के चहरे पर खुशहाली छाई है।मोदी सरकार में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं।डीबीटी, डिजिटल समावेशन और ग्रामीण बुनियादी ढांचे पर जोर ने पारदर्शिता और अंतिम व्यक्ति तक तेजी से लाभ पहुंचाने को सुनिश्चित किया है। इन प्रयासों से 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने आगे कहा कि सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल, मोदी हैं तो मुमकिन है, ये नारा नहीं बन गई है बल्कि जन आकांक्षा बन गई है। पहले देश में भ्रष्टाचार, घोटाले और तुष्टीकरण की चर्चा होती थी, अब नवाचार और विकास की बात होती है। श्रीमती वैष्णव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत के साहस और संकल्प का प्रतीक बन चुका है। बीते 11 वर्षों में मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, तीन तलाक खत्म करने, जीएसटी लागू करने और वक्फ कानून में बदलाव जैसे साहसिक फैसले लिए हैं। मोदी जी के नेतृत्व में सर्जिकल स्ट्राइक एयर स्ट्राइक जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। आंतकवाद के खिलाफ मुंह तोड जवाब दिया गया।

हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा व एनडीए की सरकार हर वर्ग के लिए बेहतर कार्य कर रही है।आज मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश आत्मनिर्भर व सशक्त हो रहा है।आज हमारा देश दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में खड़ा है। निश्चित रूप से मोदी सरकार के 11 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad