Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 12, 2025

ग्राम-कोरकोट्टटी, थाना-मानपुर, तत्कालीन जिला-राजनांदगांव वर्तमान जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी में छत्तीसगढ़ की माटी के लिए नक्सलियों से लोहा लेने वाले 29 शहीद पुलिस जवानों को दी गई श्रद्धांजली।

 राजनांदगांव


 दिनांक 12/07/2009 को ग्राम-कोरकोट्टटी, थाना-मानपुर, तत्कालीन जिला-राजनांदगांव वर्तमान जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी में छत्तीसगढ़ की माटी के लिए नक्सलियों से लोहा लेने वाले 29 शहीद पुलिस जवानों को दी गई श्रद्धांजली।



उपस्थित श्रीमती रंजना चौबे सहित शहीद परिवार के सदस्यों को शाल, श्रीफल भेंट कर उनकी समस्या पूछकर त्वरित निराकरण हेतु आश्वासन दिया गया।


निशुल्कः स्वास्थ्य जांच एवं रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।


शहीदों की याद में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया।


पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग सहित जिले के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा रक्त दान किया गया।





 12 जुलाई 2009 को मानपुर के ग्राम कोरकोट्टी में नक्सलियों से अदम्य साहस व वीरता के साथ लोहा लेते हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक शहीद श्री विनोद कुमार चौबे, निरी. शहीद विनोद ध्रुव, उनि. शहीद कोमल साहू, उनि. शहीद धनेश साहू, प्रआर. शहीद सुन्दर लाल चौधरी, प्रआर. शहीद दुष्यंत सिंह, आर. शहीद प्रेमचंद पासवान,




 आर. शहीद अरविन्द शर्मा, प्रआर. शहीद गीता भंडारी, प्रआर. शहीद जखरियस खल्खो, प्रआर. शहीद संजय यादव, आरक्षक शहीद प्रकाश वर्मा, आर. शहीद बेदूराम सुर्यवंशी, आर. शहीद सुभाष कु.बेहरा, आर. शहीद टिकेश्वर देशमूख, आर. शहीद सुर्यपाल वट्टी, आर. शहीद अजय कु.भारद्वाज, आर. शहीद मनोज वर्मा, आर. शहीद लोकेश छेदइया, आर. शहीद श्यामलाल भोई, आर. शहीद मिथलेश कु. साहू, आर. शहीद रजनिकान्त, आर. शहीद निकेश यादव, आर. शहीद संतराम साहू, आर. शहीद झाडूराम वर्मा, आर. शहीद अमित नायक, आर. शहीद वेदप्रकाश यादव, आर. शहीद रितेश कु.वैष्णव, आर. शहीद लालबहादुर नाग के शहादत को नमन करते हुए उनकी शहादत दिवस पर प्रतिवर्ष की तरह आज दिनांक 12.07.2025 को जिले के रक्षित केन्द्र एवं समस्त थाना/चौकी/कैम्प में श्रद्धांजली कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से प्रातः 09ः00 बजे शहीद श्री विनोद चौबे जी के प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात प्रातः 09ः20 बजे रक्षित केन्द्र राजनांदगांव के शहीदों के स्मारक एवं मंगल भवन में वीर सपूतों की तस्वीरों पर श्रद्धाशुमन चढ़ा कर श्रद्धांजली अर्पित किया गया। तत्पश्चात् मंगल भवन प्रांगण में माननीय डी.जे. राजनंदगांव श्रीमती सुषमा सावंत, पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज राजनांदगांव श्री अभिषेक शांडिल्य एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग द्वारा वृक्षारोपण किया गया उसके बाद मंगल भवन में उपस्थित श्रीमती रंजना चौबे सहित शहीद परिवार सभी सदस्यों को शाल, श्रीफल भेंट किया गया और उनकी समस्या पूछकर त्वरित निराकरण हेतु आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर सांसद राजनांदगांव श्री संतोष पांडे, महापौर राजनांदगांव श्री मधुसूदन यादव, पूर्व महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल श्री नीलू शर्मा, सचिन बघेल, कुलबीर छाबड़ा एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा शहीद कार्यक्रम में उपस्थित होकर शहीदों को श्रद्धांजली दिया गया। आई.जी. श्री अभिषेक शांडिल्य एवं एस.पी. श्री मोहित गर्ग एवं जिले के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा रक्तदान करके शहीद जवानों को अपनी श्रद्धांजली दी गई। 

उक्त कार्यक्रम में  माननीय डीजे राजनंदगांव श्रीमती सुषमा सावंत पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर राजनांदगांव डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, आयुक्त नगर निगम श्री अतुल विश्वकर्मा, ए.डी.एम. श्री सी.एल.मारकण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोहला-मानपुर-अं.चौकी श्री चिराग गुप्ता (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स राजनांदगांव श्री मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री राहुल देव शर्मा, आईटीबीपी डीसी जीत जेम्स, डी.एस.पी. श्रीमती तनुप्रिया ठाकुर, रक्षित निरीक्षक श्री लोकेश कुमार कसेर एवं जिला राजनांदगांव के अधिकारी/कर्मचारीगण, शहीद परिवार के सदस्यगण व गणमान्य नागरिकगण एवं पत्रकार बंधु उपस्थित थे।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad