Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 12, 2025

गुरुपूर्णिमा पर्व पर आचार्य सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

 रिपोर्टर रोहित वर्मा 

लोकेशन खरोरा


गुरुपूर्णिमा पर्व पर आचार्य सम्मान समारोह का भव्य आयोजन



खरोरा

 वेदव्यास जयंती एवं गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, खरोरा में माँ सरस्वती बाल कल्याण समिति के तत्वावधान में आचार्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।



कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं वेदव्यास जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती सुनिता अनिल सोनी नगर पंचायत अध्यक्ष, खरोरा, एवं विशेष अतिथि  वल्लभ लाहोटी अध्यक्ष, माँ सरस्वती बाल कल्याण समिति, रोहणीपुरम रायपुर),  प्रकाश सिंह ठाकुर (सचिव),  मयंक बैस (कोषाध्यक्ष), डॉ. अजय कुलश्रेष्ठ , श्री अनिल सोनी (पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, खरोरा) तथा विद्यालय के प्राचार्य  अश्वनी पाटकर उपस्थित रहे।


इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा गुरु की महिमा पर आधारित गीत, कविता और भजन प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों ने गुरुपूर्णिमा की परंपरा, महत्व और गुरु-शिष्य के शाश्वत संबंध पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “गुरु वह होता है जो अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाता है। ऐसे गुरु का सम्मान करना हम सभी का परम कर्तव्य है।”


विद्यालय के प्राचार्य  अश्वनी पाटकर ने भी अपने उद्बोधन में गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा और शिक्षकों की भूमिका पर विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन आचार्य श्रीमती कंचन वर्मा के मार्गदर्शन में छात्राएं अनामिका साहू एवं कांक्षी धीवर ने किया।


इस गरिमामय आयोजन में माँ सरस्वती बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष  बालकृष्ण बानी, व्यवस्थापक  प्रकाश सिंह ठाकुर एवं  मयंक वैस द्वारा सभी आचार्यों को पारंपरिक वेशभूषा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के प्रचार-प्रसार का दायित्व  धरमू टण्डन ने निभाया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



-

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad