Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, July 22, 2025

श्रावण मास के कांवड़ यात्रा मार्ग में मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसर से उत्पन्न शोर — ट्रैफिक पुलिस द्वारा ₹6000 का चालान

 दिनांक – 21 जुलाई 2025

जिला कबीरधाम (छ.ग.)


श्रावण मास के कांवड़ यात्रा मार्ग में मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसर से उत्पन्न शोर — ट्रैफिक पुलिस द्वारा ₹6000 का चालान



पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल तथा श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में श्रावण मास के अवसर पर जिले में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा, व्यवस्था और शांति बनाए रखने हेतु विशेष व्यवस्था की गई है।




 इसी क्रम में उपपुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस कबीरधाम ने कार्यवाही करते दिनांक 20 जुलाई 2025 को थाना भोरमदेव क्षेत्र अंतर्गत भोरमदेव मंदिर के पास एक बुलेट सवार द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त वाहन से तेज आवाज करते हुए कांवड़ यात्रा मार्ग में बाधा उत्पन्न की गई तर्ज आवाज से कांवड़ियों और आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही थी जिससे  ट्रैफिक पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन चालक के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत ₹6000 का चालान किया गया।


कांवड़ यात्रा जैसे धार्मिक आयोजन की गरिमा बनाए रखना सभी नागरिकों का दायित्व है। ऐसे किसी भी प्रकार की गतिविधि जो आमजन की सुरक्षा या धार्मिक आस्था में व्यवधान उत्पन्न करे, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।


कबीरधाम पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान संयम, मर्यादा और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि शांति और श्रद्धा का वातावरण बना रहे।


कबीरधाम पुलिस

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad