Ranjeet Singh CNI NEWS बेमेतरा - राज्य शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देश अनुसार बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा के निर्देशन में रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा अभियान तेज़ कर दिया गया है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन बेमेतरा द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें नकली खोवा, पनीर सहित 11 नमूनों की जाँच की गई है। इस अभियान में ₹1.50 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है।
अभियान के तहत की गई कार्रवाई खोवा, कुंदा, मिल्ककेक, पनीर जैसे दुग्धजन्य उत्पादों की शुद्धता और गुणवत्ता की जांच बस स्टैंड क्षेत्र की मिठाई दुकानों, होटलों तथा बसों में निरीक्षण नकली खाद्य पदार्थों की आशंका के चलते नमूने लिए गए कुल 06 दुग्ध उत्पादों सहित खाद्य तेल, चॉकलेट, पान मसाला, घी एवं आटा के 05 अन्य नमूने संग्रहित कर खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए
कार्रवाई का उद्देश्य:
इस अभियान का उद्देश्य त्योहार के समय आम जनता को गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन बेमेतरा द्वारा सघन निरीक्षण किया जा रहा है ताकि नकली और खराब खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकी जा सके।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.