Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, July 22, 2025

खरोरा में कांग्रेस का चक्का जाम प्रदर्शन, ईडी कार्रवाई और अडानी के जंगल कटाई के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी

 रिपोर्टर रोहित वर्मा 

लोकेशन खरोरा


 खरोरा में कांग्रेस का चक्का जाम प्रदर्शन, ईडी कार्रवाई और अडानी के जंगल कटाई के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी



खरोरा

प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर आज खरोरा के आजाद चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी और अडानी समूह द्वारा कथित जंगल कटाई के विरोध में किया गया।


प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि नरेंद्र मोदी सरकार ईडी जैसे केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज़ को दबा रही है।


इस मौके पर जिलाध्यक्ष उधोराम वर्मा ने कहा कि अडानी के खिलाफ आवाज उठाने वाले नेताओं को झूठे मामलों में फंसा कर जेल भेजा जा रहा है, जो लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने जंगलों की अंधाधुंध कटाई पर भी चिंता जाहिर की।


पूर्व सांसद छाया वर्मा ने कहा, “भाजपा सरकार ईडी का सहारा लेकर कांग्रेस की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। जो भी अडानी के खिलाफ बोलता है, उसे परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस इसका डटकर विरोध करेगी।”


ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि “मोदी सरकार प्रदेश के जल, जंगल और जमीन को अडानी के हवाले कर छत्तीसगढ़ को लूटने का काम कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

युवा कांग्रेस नेता रविंद्र ‘बबलू’ भाटिया, अंकित वर्मा और जुबैर अली ने आरोप लगाया कि प्रदेश के आदिवासी समाज के अधिकारों का हनन कर जंगलों की कटाई की जा रही है। भाजपा के नेता, यहां तक कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक पेड़ को अपनी ‘माँ’ के नाम पर समर्पित कर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ ईडी की कार्रवाई विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास है, और इसका सशक्त विरोध पूरे प्रदेश में किया जाएगा।

इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देवव्रत नायक, महामंत्री अश्विनी वर्मा, पार्षद सुरेंद्र गिलहरे, जितेंद्र चंद्राकर, प्रदीप मढ़रिया, सरपंच अभिषेक वर्मा, पन्ना देवांगन, धनेंश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।



--

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad