Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 19, 2025

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने जन्मदिन की शुरुआत श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना से की

 उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने जन्मदिन की शुरुआत श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना से की



कवर्धा, 19 जुलाई। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज अपने जन्मदिन की शुरुआत नगर के प्रसिद्ध श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर की। प्रातः काल मंदिर पहुंचकर उन्होंने प्रदेश की समृद्धि, जनता की खुशहाली और राज्य में शांति एवं विकास की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं और नागरिकों से भेंट कर बड़े बुजुर्गो आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही उन्होंने विधायक कार्यालय पहुंचकर वहां पूजा हवन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जीवन के इस विशेष दिन की शुरुआत ईश्वर के चरणों में आशीर्वाद लेकर करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी प्रदेश की प्रगति और आपसी सद्भाव के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर श्री मनीराम साहू, श्री रामबिलास चंद्रवंशी, श्री सुरेश दुबे  सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad