भोरमदेव पदयात्रा में जिला प्रेस क्लब द्वारा रेगाखार खुर्द में श्रद्धालुओं के लिए विशेष जलपान और नाश्ते की व्यवस्था
कवर्धा, 14 जुलाई 2025।
सावन माह के पहले सोमवार को आयोजित भोरमदेव पदयात्रा के अवसर पर जिला प्रेस क्लब कबीरधाम द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रेगाखार खुर्द में श्रद्धालुओं के लिए विशेष जलपान एवं फलाहारी नाश्ते की व्यवस्था की गई।
पदयात्रा मार्ग पर पड़ने वाले प्रमुख पड़ावों में से एक रेगाखार खुर्द में पत्रकारों की इस सेवा भावना को श्रद्धालुओं ने अत्यंत सराहा। भक्ति, सेवा और सहयोग के इस समन्वय से पदयात्रा मार्ग पर एक सकारात्मक और प्रेरणादायी वातावरण बना रहा।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.