ग्राम अरेकेल में जनजागरूकता अभियान चलाया गया
बसना, महासमुंद 12 जुलाई 2025। थाना बसना पुलिस द्वारा आज ग्राम अरेकेल में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी नरेंद्र राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्रामीणों को नशामुक्ति, साइबर फ्रॉड, सड़क सुरक्षा, महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान टीआई नरेंद्र राठौर ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि “बढ़ते साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्क रहना जरूरी है, किसी भी अनजान लिंक या कॉल पर निजी जानकारी साझा न करें।” साथ ही उन्होंने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की।
पुलिस टीम ने महिला एवं बाल अपराधों के प्रकारों और उनके प्रति सजग रहने की जानकारी भी दी और बताया कि ऐसे मामलों में किस तरह कानूनी सहायता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्ति का संदेश देते हुए युवाओं को व्यसन से दूर रहने की सलाह दी गई।
इस अभियान को ग्रामीणों ने सराहा और ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों की निरंतर आवश्यकता जताई।
:- गोवर्धन नंदे क्राइम रिपोर्टर महासमुंद


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.