Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 21, 2025

निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण किया

 निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण किया 



तिल्दा नेवरा >  हिरमी में  ग्रीष्मकालीन निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण शिविर के प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ ।

राजपूत एजुकेशनल इंस्टीट्यूट एवं दर्पण वेलफेयर फाउंडेशन हिरमी द्वारा अंचल के ग्रामीण छात्र छात्राओं के लिए आयोजित  रोजगार परक निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। यह कार्यक्रम पैंतालीस दिनों  तक चला, जिसमें कुल 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण में बेसिक कम्प्यूटर ज्ञान इंटरनेट टाइपिंग आदि तकनीकी विषयो की जानकारी दी गई ज्ञात हो कि ये निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण का लगातार चौथा था 

समारोह में मुख्य रूप से शंकर सिंह राजपूत ,डॉ अयाज अहमद फारूखी जवाहर कश्यप  अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर शंकर सिंह राजपूत , डॉ फारूखी ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को बधाई दी और कहा कि आज के डिजिटल युग में कम्प्यूटर का ज्ञान आवश्यक हो गया है और ऐसे आयोजन के लिए संस्था की सराहना भी की दर्पण वेलफेयर फाउंडेशन 


संस्थान के संचालक तनमय सिंह राजपूत ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भविष्य में भी इस प्रकार के तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।             

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। प्रतिभागियों ने भी संस्था के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें नई दिशा मिली है ।                                           CNI News तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad