जिला सिवनी मध्यप्रदेश
जबलपुर-नागपुर मुख्य मार्ग पर किसानों ने किया जाम,
सी एन आई न्यूज सिवनी। किसान द्वारा मूंग की उपज होने के बाद उनकी मूंग की तुलाई बंद किए जाने खरीदारी नहीं किए जाने से आक्रोशित किसानों ने सोमवार को जबलपुर-नागपुर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जिसके चलते दोनों तरफ छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। जाम लगाने वाले किसानों ने वहां से गुजरने वाली एंबुलेंस को ही आने-जाने के लिए जगह दी। जाम के चलते यात्री बस भी जाम में फंसी है। जिसके चलते यात्रियों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पीड़ित किसानों में अरविंद सनोडिया पिपरिया, विपुल सनोडिया सिमरिया, शुभम पटेल केदारपुर, शुभम पटेल हथनापुर, बसंत शेंडे पलारी, दिमागचंद सनोडिया सिमरिया, अभिषेक सनोडिया परतापुर, आदित्य राजपूत मारबोडी, सुरेश साहू केवलारी आदि किसानों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र ही उनकी मूंग की खरीदी कार्य किया जाए।
किसानों ने अपनी समस्या में बताया कि कलबोडी के वेयरहाउस में मूंग खरीदी सिर्फ दो दिन हुई इसके बाद लगभग चार दिनों से मूंग तुलाई पूरी तरह बंद है। अपनी मांगों को लेकर किसान यहां पहुंचे सोमवार लगभग 11:30 बजे किसानों ने मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली अडाकर मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया। जिसके चलते दोनों तरफ से आने जाने वाले वाहन के चक्के थम गए हैं। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गई हैं। इससे यात्री खासे परेशान हो रहे हैं।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.