Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, July 29, 2025

आईजी दीपक झा ने की ' रेडियम कॉलर 'अभियान की शुरुआत

 आईजी दीपक झा ने की ' रेडियम कॉलर 'अभियान की शुरुआत



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


सरगुजा - सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने और मवेशियों कों सड़क दुर्घटनाओं से हताहत होने से बचाने के उद्देश्य से मवेशी प्रभावित मार्गों से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में मवेशियों कों “रेडियम कॉलर” लगाने हेतु आज रक्षित केंद्र अंबिकापुर मे विशेष अभियान की शुरुआत पुलिस महानिरीक्षक




 सरगुजा रेंज दीपक झा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से) के दिशा निर्देशन मे की गई। इस दौरान जिले के सभी पेट्रोलिंग वाहन एवं पेट्रोलिंग ड्यूटी मे तैनात अधिकारियो/कर्मचारियों कों मौके पर मवेशियों के गले मे बाँधने हेतु रेडियम कॉलर पेट्रोलिंग वाहनों कों देकर रवाना किया गया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज ने कहा कि  सड़क दुर्घटनाओ कों कम करना हम सबकी जिम्मेदारी है , सड़क दुर्घटनाओ में नागरिकों के साथ - साथ मवेशियों के हताहत होने की घटनायें भी प्रकाश मे आती है , ऐसे मामलो को कम करने के उद्देश्य से रेडियम कॉलर अभियान की शुरुआत की गई है। रेडियम कॉलर से मवेशी रात के दौरान दूर से ही सड़क पर पहचाने जा सकेंगे और जान माल के नुकसान को बहुत हद तक कम किया जा सकेगा। दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जन सहयोग की सक्रिय सहभागिता से इस अभियान को मजबूती मिल रही है। नेशनल हाईवे व प्रमुख मार्गों में मवेशियों की उपस्थिति वाले संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर सुरक्षा उपाय किये जा रहे हैं।इस अभियान कों छ.ग. (सीसीटीवी) एसोसिएशन के आपसी समन्वय से रेंज के अन्य जिलों मे भी शुरुआत की जायगी। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने कहा कि सभी पेट्रोलिंग वाहनों कों रेडियम कॉलर प्रदान किया गया है , पेट्रोलिंग वाहन मे कर्तव्यस्थ अधिकारी कर्मचारी अपने अपने थाना छेत्र अंतर्गत मुख्य मार्गो मे सड़को मे खड़े मवेशियों एवं आसपास के ग्राम के प्रभावित मवेशियों कों रेडियम कॉलर लगाकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें , जिससे सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लायी जा सके। साथ ही मवेशी मालिकों से अपील की गई कि वे अपने पशुओं को नियंत्रित रखें। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो , रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत , थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार , थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल , थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह , यातायात प्रभारी उप निरीक्षक विजय केवर्त , थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी , महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज , चौकी प्रभारी रघुनाथपुर उप निरीक्षक दिलीप दुबे और पेट्रोलिंग वाहनों मे तैनात पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad