भाजपा की दोहरी नीति की शिकार हुई छत्तीसगढ़ की जनता- रतन सिंगी
कांग्रेस में 400 भाजपा में केवल 100 यूनिट तक बिजली हाफ छूट-रतन सिंगी
मध्यम वर्गीय परिवार की दुश्मन भारतीय जनता पार्टी की सरकार- रतन सिंगी
जनता को छल रही भाजपा सरकार -रतन सिंगी केवल 14 लाख उपभोक्ता ही कहना मध्यमवर्गीय परिवार की अहितैसी भाजपा सरकार की चाल चरित्र को उजागर करता है- रतन सिंगी
खैरागढ़ नगर पालिका परिषद के पूर्व एल्डरमैन रतन सिंगी ने कांग्रेस के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं को
बिजली बिल में दी जाने वाली 400 यूनिट तक पचास फ़ीसदी छूट को समाप्त किए जाने पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा जब से छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आयी है छत्तीसगढ़ की जनता को दोहरी नीति का शिकार होना पड़ रहा है। झूठे लोक लुभावने योजनाओं के दम पर सत्ता हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा 400 यूनिट बिजली की खपत वाले केवल 14 लाख उपभोक्ता ही कहना मध्यमवर्गीय परिवार की अहितैसी भाजपा सरकार की चाल चरित्र को उजागर करता है। रतन सिंगी ने आगे कहा कांग्रेस के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक मार्च 2019 में 45 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को लाभ पहुँचाने 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना लागू की थी। जिसका सीधा लाभ 1043 रूपए उपभोक्ताओं को प्रतिमाह मिलता रहा है। लेकिन अब जनता को बढ़े हुए दर के साथ बिजली बिल का बोझ उठाना पड़ेगा। वही 400 यूनिट तक बिजली के बिल में हाफ बिजली बिल छूट का लाभ को समाप्त कर केवल 100 यूनिट तक छूट देने के निर्णय से जनता में भारी नाराज़गी है। रतन सिंगी ने कहा बिजली का पावर हब कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में आए दिन बिजली कटौती की जाती है बिजली उत्पादक छत्तीसगढ़ की जनता को बिजली की पूर्ति करने में सरकार पूरी तरह से विफल है।जिसका ख़ामियाज़ा भाजपा सरकार को आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.