जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अपने आवास पर तिरंगा फहराया।
छुरिया:-आज जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अपने आवास पर तिरंगा फहराया। श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज देश को एकता के सूत्र में पिरोने और राष्ट्रप्रेम की भावना को और भी प्रबल बनाने वाला जन-अभियान बन गया है। यह अभियान दर्शाता है कि असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने त्याग, तप और समर्पण से जिस आजाद भारत का सपना साकार किया था, उसे विकसित और सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए 140 करोड़ देशवासी संकल्पित हैं। जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने सभी राजनांदगांव जिले वासियों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की है।
सीएन आई न्यूज से विजय निषाद की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.