Cni news अहमदाबाद गुजरात से मनोज सिंह राजपूत की रिपोर्ट
नशा मुक्ति की शपथ
भारत के शिक्षा विभाग द्वारा एक राष्ट्रव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पहले दिन 13 अगस्त 2025 को पीएम श्री नवोदय विद्यालय हाथीजन, अहमदाबाद में नशा मुक्ति के विरुद्ध एक सामूहिक शपथ का आयोजन किया गया।
इसमें कक्षा 6 से 12 तक के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया और नशा मुक्ति की शपथ ली। 15 और 16 को छात्र-छात्राओं और पुलिस कैडेटों द्वारा एक रैली निकाली जाएगी और प्रातःकालीन सभा में नशा मुक्ति जागरूकता पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
प्रधानाचार्य श्री रवींद्र कुमार दीक्षित के नेतृत्व में श्रीमती इंदुलेखा, श्रीमती मयूरी और सीपीओ एमकेसिंह, श्री सुधीर आश्रे और अनीता डबराल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.