कबड्डी और खो खो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विकास खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
वर्धा - विकासखंड स्तरीय अंडर 17 एवं 14 वर्ष कबड्डी एवं अंडर 14,17 एवं 19 वर्ष बालक बालिका खो खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वर्धा में किया गया।
खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ विकासखंड शिक्षा अधिकारी राकेश सेन ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने इस दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि खेलों से मानसिक और शारीरिक विकास होता है।
एक अच्छा खिलाड़ी वही बनता है जो अनुशासन में रहते हुए अपने खेल का प्रदर्शन करता है। विद्यालय प्राचार्य गौतम आर्य ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आयोजन प्रभारी विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी अनिल सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग के वार्षिक कलेंडर अनुसार विकास खंड स्तरीय कबड्डी एवं खो- खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन बालक एवं बालिका वर्ग में किया गया था।
जिसमें कबड्डी में अंडर 17 बालक वर्ग में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शमशाबाद विजेता एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महूठा ने उप विजेता का स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में बरखेड़ा जागीर विजेता एवं आमखेड़ा सूखा उपविजेता बना। खो खो अंडर 19 बालक वर्ग में वर्धा विजेता एवं शमशाबाद उप विजेता रहा। बालिका वर्ग 19 वर्ष में आमखेड़ा विजेता एवं वर्धा उप विजेता रहा। अंडर 17 बालक वर्ग में आमखेड़ा विजेता, महूठा उप विजेता रहा। अंडर 17 बालिका वर्ग में आमखेड़ा विजेता एवं बरखेड़ा जागीर उप विजेता बना। विकासखंड से चयनित टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में सहभागिता करेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में हनीफ खान मंसूरी ब्लॉक समन्वयक खेल और युवा कल्याण विभाग विदिशा, मयूर भार्गव, राहुल जौनपुरी, लोकेंद्र राजपूत, दीपक राजपूत का विशेष सहयोग था।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.