Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 12, 2025

घर तिरंगा अभियान : तिरंगे के रंग में रंगा कवर्धा शहर, कलेक्टर सहित अधिकारियों ने जगाया देशभक्ति का जज़्बा कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने विद्यार्थियों, अधिकारियों और नागरिकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान बनाए रखने की शपथ दिलाई हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा

 हर घर तिरंगा अभियान : तिरंगे के रंग में रंगा कवर्धा शहर, कलेक्टर सहित अधिकारियों ने जगाया देशभक्ति का जज़्बा



कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने विद्यार्थियों, अधिकारियों और नागरिकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान बनाए रखने की शपथ दिलाई


हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा 


कवर्धा, 12 अगस्त 2025। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज स्वामी करपात्री जी स्कूल से तिरंगा यात्रा निकाली गई। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा स्वयं राष्ट्रीय ध्वज लेकर तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए और शहर में राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति का संदेश प्रदान किया। सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिक देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा कवर्धा शहर के स्वामी करपात्री स्कूल से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए भारत माता चौक तक पहुंचा, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सभी विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान बनाए रखने की शपथ दिलाई। तिरंगा यात्रा के दौरान शहर देशभक्ति के गीतों, वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। हर ओर तिरंगे के रंग लहरा रहे थे और छोटे-बड़े सभी के चेहरे पर राष्ट्र के प्रति गर्व और उत्साह साफ झलक रहा था। बच्चे हाथों में तिरंगा झंडा थामे गर्व से यात्रा में कदमताल करते दिखे। आज की यह तिरंगा यात्रा राष्ट्र के प्रति प्रेम, एकता और समर्पण का जीवंत उदाहरण बनी, जिसने कवर्धा के हर नागरिक के दिल में देशभक्ति के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओं श्री अजय कुमार त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री वर्मा, सहायक संचालक श्री एमके गुप्ता सहित विद्यार्थी, अधिकारी-कर्मचारी, शहर के नागरिकगण उपस्थित थे। 

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की स्वतंत्रता, बलिदान और एकता की अमर गाथा का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि तिरंगे का सम्मान और संरक्षण करना प्रत्येक भारतीय का परम कर्तव्य है और हमें सदैव इसके गौरव को बनाए रखने के लिए संकल्पित रहना चाहिए। देश की प्रगति और समृद्धि के लिए हम सभी को मिलजुलकर कार्य करना होगा। उन्होंने युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि वे राष्ट्रनिर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं, शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान देना चाहिए। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य केवल ध्वज फहराना नहीं, बल्कि नागरिकों में देश के प्रति जिम्मेदारी और गर्व की भावना को जागृत करना है। उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति सजग होगा, तभी हमारा देश वास्तव में मजबूत और आत्मनिर्भर बन सकेगा। उन्होंने सभी से अपील की कि वे राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और आने वाली पीढ़ियों को भी तिरंगे के महत्व से अवगत कराएं। 

कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा-2025 कार्यक्रम का आयोजन देशभर में 2 से 15 अगस्त 2025 तक किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत कबीरधाम जिले में भी जनभागीदारी को प्राथमिकता देते हुए विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम का थीम ’’हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छताः स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’’ है। जिसका उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाना और स्वच्छता के प्रति जनचेतना को सशक्त बनाना। हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन तीन चरणों में किया जा रहा है। प्रथम चरण 2 से 8 अगस्त 2025 तक, द्वितीय चरण 9 से 12 अगस्त 2025 तक किया गया। तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त 2025 तक विभिन्न आयोजन होंगे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad