गायत्री शक्ति पीठ छुईखदान में जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक संपन्न
खैरागढ़ छुईखदान गण्डई _ गायत्री शक्ति पीठ छुईखदान में गायत्री परिवार खैरागढ़ छुईखदान गण्डई जिला के कार्यकर्ताओं का जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक संपन्न हुआ आज की बैठक में शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे वरिष्ठ कार्यकर्ता हुमेश देशमुख जी, जोरा साहू जी, राजनांदगांव जोन प्रभारी जय प्रकाश सिन्हा जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
आज की बैठक के संबंध में विस्तार से बताया कि यह बैठक कोई सामान्य बैठक नहीं है एक प्रकार से आप सभी भाई बहनों से मिलकर आप सभी के सुख दुख की जानकारी प्राप्त करना है साथ ही शांतिकुंज हरिद्वार जो कि हम सभी का गुरुद्वारा है हम सभी आचार्य,
तपोनिष्ठ,युगदृष्टा पंडित श्री राम शर्मा जी के बेटे बेटियां हैं उनका संदेश लेकर यहां पर आए हुए हैं आप सभी को बताते हुए बहुत ही खुशी हो रही है कि परम वंदनीय माता जी भगवती देवी शर्मा का जन्म 1926 में हुआ था जो कि 2026 में 100 साल पूर्ण हो रहे हैं और साथ ही परम पूज्य गुरुदेव आचार्य पंडित श्री राम शर्मा जी द्वारा 1926 में प्रज्वलित अखंड दीपक का भी 100 वर्ष पूर्ण हो रहे है उसी अखंड दीपक के सामने अपनी सारी साधनाएं गुरुदेव ने पूर्ण किए थे दोनों का 100 वर्ष पूर्ण होने पर हम सभी लोग शताब्दी वर्ष मनाने जा रहे हैं वहां का संदेश आप सभी को बताना है कि आप सभी लोगों ने गुरुदेव के युग निर्माण के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए आप सभी लोगों ने व्यक्ति निर्माण परिवार निर्माण और समाज निर्माण में बढ़ चढ़कर काम किए हैं आप सभी लोगों ने एक बनेंगे नेक बनेंगे,हम सुधरेंगे युग सुधरेगा,हम बदलेंगे युग बदलेगा नारा के लिए काम किए हैं अत: आप सभी को पुनः जगाने आए हैं कि फिर से उसी उत्साह के साथ काम करेंगे अभी प्रत्येक ब्लाक जिला और गांव तक अखंड दीपक ज्योति रथ यात्रा पहुंचने वाले हैं जिनको जन जन को बताना है हमारे गुरुदेव ने इसे प्रज्वलित किए थे और इसी के सामने संकल्प लेकर बड़े बड़े कार्यों को संपन्न कराएं हैं अत:आप सभी लोग इनका दर्शन लाभ जरूर लीजिए गुरुदेव ने लगभग 3200 साहित्य लेखन किए हैं जीवन के सभी विषयों समस्या समाधान पर कलम चलाएं इन साहित्यों को जरूर पढ़ें जिन्हें अखंड ज्योति,युग निर्माण, प्रज्ञा पाक्षिक के रूप में आप तक पहुंचाया जाता है ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं रथ यात्रा के सुव्यवस्थित संचालन के लिए रूट चार्ट तैयार कीजिए लोगों से मिल करके पूर्व तैयारी की व्यवस्था बनाएं समय दान अंश दान और अन्न घट के लिए लोगों को प्रेरित करे कब कहां जाना है किनसे संपर्क करना है उनकी लिस्ट बनाएं सबके लिए प्रभारी नियुक्त करे।प्रत्येक गांव में जहां जहां रात्रि विश्राम होगा वहां दीप यज्ञ की तैयारी करे नए पुराने कार्यकर्ताओं से भेट मुलाकात करे अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से मिलने वाली पत्र पत्रिकाओं का स्वाध्याय करे तभी आप लोग मिशन को समझ पाएंगे रचनात्मक आंदोलन सप्त क्रांति आंदोलन साधना, शिक्षा,स्वास्थ्य, स्वालंबन, पर्यावरण, नारी जागरण, व्यसन मुक्ति अभियान एवं कुरीति उन्मूलन को जाने उसमें बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाए सितम्बर में आपके यहां अखंड दीपक रथ यात्रा आ रही है उसका दर्शन लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले प्रत्येक गांव तक यह रथ पहुंचे गायत्री परिवार के कार्यों को लोग जाने आज की के कार्यक्रम में मुन्ना महोबिया, राधे श्याम देवांगन,रोहणी जंघेल,बाबू लाल विश्वकर्मा,प्रभु राम वर्मा,सुरेन्द्र सिंह,कमल नारायण,आशीष मालवीय,मंगल कुंभकार,भवानी शंकर महोबिया,लखन राम साहू,तुलेश्वर कुमार सेन,हेमलता,अनिता, बालाराम,नरेश सहित गायत्री परिवार के सदस्य शामिल हुए




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.