राजधानी में गणेश उत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था चरमराई दो किलोमीटर लंबा जाम लगा ।
सीएन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जगह- जगह पर गणेश उत्सव की धूम देखने को मिल रही है।
रायपुर में इस बार गणेश उत्सव के दौरान हर गली चौराहे में गणेश पंडाल देखने में आ रहा है, लेकिन बीच सड़कों पर लगे पंडाल ट्रेफिक व्यवस्था को अस्त व्यस्त कर रहे हैं ।
आज संध्या 7 बजे सुंदर नगर तिराहे में लगभग एक डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लगा ।
यातायात पुलिस की व्यवस्था पर आमजनता का रोष देखने में आया । दरअसल, शहर के अधिकतर प्रतिमा स्थलों पर सांस्कृतिक और धार्मिक कायकर्मो का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने जनता से यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.