Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 30, 2025

विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग के सहायक विद्यासागर भारती का आकस्मिक निधन, सहकर्मी हुए दुखी


विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग के सहायक विद्यासागर भारती का आकस्मिक निधन, सहकर्मी हुए दुखी



 विभागाध्यक्ष की अध्यक्षता में संस्कृत विभाग में शोक सभा आयोजित, 2 मिनट का रखा गया मौन


छात्रोपयोगी, शांत एवं अहंकार रहित सहायक का आकस्मिक निधन विभाग हेतु अपूरणीय क्षति- डॉ घनश्याम


व्यवहार कुशल, हंसमुख, मिलनसार एवं स्पष्टवादी थे विद्यासागर, अपने व्यवहार के कारण सदा याद किए जाएंगे- डॉ चौरसिया



दरभंगा बिहार। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग में कार्यरत सहायक विद्यासागर भारती का दिल्ली में गत 22 अगस्त को आकस्मिक निधन हो गया। वे लंबी बीमारी के कारण अस्वस्थ चल रहे थे और बीच-बीच में अपना इलाज मुजफ्फरपुर एवं दिल्ली में जाकर करा रहे थे। विगत कुछ दिनों से उनका इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा था। वे इलाज कराकर अपने परिवार के साथ ट्रेन पकड़ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आए, परंतु अचानक उनकी तबीयत अत्यधिक बिगड़ जाने के कारण उनका वहीं निधन हो गया।

पीजी संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ घनश्याम महतो की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ आर एन चौरसिया, डॉ ममता स्नेही, डॉ मोना शर्मा, शोधार्थी- सदानंद विश्वास, मणिपुष्पक घोष, रानी कुमारी, संदीप घोष, बालकृष्ण कुमार सिंह, जिग्नेश कुमार, रवीन्द्र कुमार, मंजू अकेला, योगेन्द्र पासवान, उदय कुमार उद्देश तथा संजीव कुमार चौधरी आदि उपस्थित थे। लोगों ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति तथा कष्ट झेलने के लिए उनके परिवार को शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

डॉ घनश्याम महतो ने कहा कि विद्यासागर भारती छात्रोपयोगी, शांतचित्त एवं अहंकार रहित व्यक्ति थे, जिनका आकस्मिक निधन हमारे विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। इस घटना से हम सब सहकर्मी अत्यंत ही दुखी हैं। उन्होंने बताया कि उनका दाह संस्कार 25 अगस्त को संपन्न हुआ। उनकी पत्नी ने आवेदन देकर इसकी सूचना विभाग को दिया है। विभागीय प्राध्यापक डॉ आर एन चौरसिया ने अपना शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यासागर अत्यंत ही व्यवहार कुशल, अति हंसमुख, मिलनसार एवं स्पष्टवादी सहायक थे। अपने अच्छे व्यवहार के कारण वे सदा याद किए जाएंगे। छात्रों एवं शिक्षकों के कार्य के लिए वे हमेशा तत्पर रहते थे। उन्होंने कहा कि वे अनेक बार समय से पहले ही आकर विभाग खोल देते थे। विद्यासागर न तो कभी स्वयं दुखी होते थे और न ही दूसरों को दुखी करते थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad