झेरिया यादव समाज की बैठक बसना में संपन्न, कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियों पर हुआ विमर्श
रिपोर्ट – कुंजराम यादव, बसना
बसना, सरायपाली। झेरिया यादव समाज, बसना सरायपाली के तत्वावधान में शहर बसना के कालार धर्मशाला में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत समाज के इष्टदेव भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना से की गई, जिसके पश्चात आगामी कृष्ण जन्मोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि जन्मोत्सव के अवसर पर राउत नाचा, कर्मा, सुआ, भगवत, कीर्तन जैसे पारंपरिक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को और भव्य बनाने के उद्देश्य से सभी समितियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
फूलझर राज झेरिया यादव समाज के केंद्रीय अध्यक्ष जगतराम यादव ने कहा कि इस बार का कृष्ण जन्मोत्सव पहले से भी अधिक भव्य और संगठित रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि: प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की जाएगी।
इसके पश्चात अतिथियों के आगमन पर दीप प्रज्वलन व स्वागत उद्बोधन होगा।
तत्पश्चात नगर में भव्य रैली निकाली जाएगी, जिसमें दही-हांडी कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
रैली के उपरांत महाभंडारा और प्रसाद वितरण किया जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारीगण: जगतराम यादव – केंद्रीय अध्यक्ष ,गंगाधर यादव – उपाध्यक्ष,बालकराम यादव – कार्यकारिणी अध्यक्ष ,खुलुराम यादव – कोषाध्यक्ष,विक्रम यादव – केंद्रीय संयोजक,पियारी यादव – महिला प्रकोष्ठ प्रमुख, नरेंद्र यादव – तहसील अध्यक्ष ,सतीश यादव – तहसील उपाध्यक्ष, अलेखराम यादव – तहसील कोषाध्यक्ष, कुंजराम यादव – तहसील सचिव,
गजानंद यादव – संगठन मंत्री,
जोतराम यादव – शहर अध्यक्ष,
रंजीत यादव एवं ओमप्रकाश यादव – मीडिया प्रभारी
बैठक में समाज के कई अन्य वरिष्ठ सदस्य, युवा प्रतिनिधि एवं महिला सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने जन्मोत्सव को समाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और सहयोग का प्रतीक बताते हुए इसे सफल बनाने का संकल्प लिया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.