छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता के विकास हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोलिहादेवरी में छात्र परिषद का गठन
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
बसना विकासखंड के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोलिहादेवरी में शैक्षणिक सत्र भर विभिन्न गतिविधियों के सुचारू एवं सफल संचालन तथा छात्र-छात्राओं में नेतृत्व गुणों के विकास के उद्देश्य से छात्र परिषद का गठन प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली के माध्यम से किया गया।
निर्धारित तिथि तक सभी इच्छुक प्रत्याशियों ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया। निर्वाचन दिवस पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे —
शालानायक: रितु साहू
उप शालानायक: कृष्णा यादव
छात्रा प्रतिनिधि: रश्मि डड़सेना
क्रीड़ा सचिव: शिवानी बरिहा
सांस्कृतिक सचिव: दीप्ति सिदार
अनुशासन सचिव: भारत साव
पुस्तकालय सचिव: तेज कुमार बरिहा
स्वच्छता सचिव: विनीता चौहान
इको क्लब सचिव: कौशल्या राणा
खोया-पाया सचिव: पूनम भोई
विशेष उल्लेखनीय है कि इस चुनाव में बालिकाओं ने बाजी मारते हुए कुल दस में से सात पद अपने नाम किए।
संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया में विद्यालय के समस्त व्याख्याताओं का योगदान सराहनीय रहा। निर्वाचित पदाधिकारियों को संस्था के प्रभारी प्राचार्य श्री डी. के. बारीक ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें स्वयं अनुशासित रहते हुए अन्य छात्र-छात्राओं को अनुशासन की प्रेरणा देने का आह्वान किया।
छात्र परिषद गठन प्रभारी व्याख्याता श्री बी. के. भोई ने निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन किया और सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.