श्री गौड़ ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने किया बछबारस का उद्यापन ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर- श्री गौड़ब्राह्मण समाज की महिलाओं द्वारा बछबारस पर्व का सामूहिक उद्यापन किया गया। समाज की पांच महिलाओं— श्रीमती प्रेमलता शर्मा, श्रीमती राजलक्ष्मी शर्मा,श्रीमती पुष्पा शर्मा, श्रीमती संगीता मिश्रा,श्रीमती राखी शर्मा —ने सामूहिक रूप से उद्यापन संपन्न किया।
कार्यक्रम शिकारपुरी भवन, समता कांलोनी में संपन्न हुआ । महिलाओं ने बताया की बछबारस केवल धार्मिक अनुष्ठान भर नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और एकता का प्रतीक है। महिलाओं ने परंपरागत रीति से गो माता की पूजा की। दूध-दही से अर्घ्य अर्पित किया गया और दीप प्रज्वलित कर मंगलकामना की गई। पूजन के पश्चात व्रती महिलाओं ने कथा का श्रवण किया तथा समाज और परिवार की उन्नति के लिए सामूहिक प्रार्थना की।
कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं का तिलक कर व भेंट देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के सभी कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.