Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 25, 2025

बिक्री हेतु अवैध रूप से गांजा संग्रहित करने का आरोपी जेल दाखिल

 बिक्री हेतु अवैध रूप से गांजा संग्रहित करने का आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


धमतरी - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर अपने घर में बिक्री हेतु अवैध रूप से तीन किलो गांजा रखने के आरोपी को भखारा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।‌

                                 पुलिस मीडिया ग्रुप से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार थाना भखारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सुपेला निवासी एक व्यक्ति अपने घर में बिक्री के लिये अवैध रूप से गांजा संग्रहित किया हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई और गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के घर की घेराबंदी कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी अपने घर के बरामदे में अवैध रूप से गांजा बिक्री हेतु रखा हुआ पाया गया। पुलिस ने मौके से गांजा एवं अन्य सामग्री जब्त कर थाना भखारा में अपराध क्रमांक 89/25 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना भखारा पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना भखारा थाना स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।


धमतरी पुलिस का संदेश - जिले में नशे के कारोबारियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। नशे के अवैध धंधे में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा। पुलिस द्वारा इसी तरह की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।


बरामद सामाग्री -


तीन किलो मादक पदार्थ गांजा कीमत लगभग 45,000 रूपये , इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन कीमत लगभग 1,500 रूपये , वन प्लस कंपनी का मोबाइल फोन कीमत लगभग 15,000 रूपये और बीस नग पैकिंग पन्नी कुल जुमला कीमत -  61,500 रूपये। 


गिरफ्तार आरोपी - 


मिश्रीलाल साहू स्व. धनराज साहू उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम - सुपेला , थाना - भखारा , जिला - धमतरी (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad