बहेसर में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 29 छात्राओं को मिली साइकिल
तिल्दा नेवरा > सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को प्रोत्साहन एवं शिक्षा के प्रति जागरूक बनाने हेतु हायर सेकंडरी स्कूल बहेसर में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस योजना के अंतर्गत कुल 29 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिल प्रदान की गई। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने बताया कि सरकार की यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए बहुत लाभकारी है।
साइकिल मिलने से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी तथा समय की बचत भी होगी। कई छात्र-छात्राएं दूरस्थ के गांव से पैदल विद्यालय आते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती थी। अब साइकिल मिलने से वे नियमित समय पर विद्यालय पहुँच सकेंगे और पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे पाएंगे।
साइकिल प्राप्त करने वाले बच्चों के चेहरों पर उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी।और शिक्षकों ने कहा कि इस तरह की योजनाएँ विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि और प्रेरणा बढ़ाने में सहायक होती हैं।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बहेसर सरपंच सविता सेवक बर्मन, कला चौहान, शाला प्रबंधन एंव विकास समिति के अध्यक्ष संतोष धीरज ,नीरा चौहान,और शिक्षक मोहितराम साहू, व्यख्याता उदल यादव,खलिकअमजद, केशरीलाल साहू,हेमा शर्मा,नीलिमा मिंज एवं अमितोष धीरज,मीडिया प्रभारी सौरभ यादव और बड़ी संख्या में छत्रा छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
इस प्रकार, सरस्वती सायकल योजना ने शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बनाया है और यह प्रयास न केवल विद्यार्थियों बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणादायक साबित हो रहा है। C N I News तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.