Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 25, 2025

विश्व आदिवासी दिवस संस्कृति उत्सव में शामिल हूए फुलझरराज के युवा प्रभाग गोंड समाज

 विश्व आदिवासी दिवस संस्कृति उत्सव में शामिल हूए फुलझरराज के युवा प्रभाग गोंड समाज 



महासमुंद। फुलझर राज युवा प्रभाग गोंड समाज के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता   विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन बिलाईगढ़ में बड़े उत्साह से सांस्कृतिक समाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए । यह अवसर आदिवासी समाज की समृद्ध परंपराओं और गौरवशाली इतिहास को प्रदर्शित करने का माध्यम बना।

इस भव्य आयोजन में सरायपाली-बसना के आदिवासी युवा प्रभाग  के युवाओं ने पूरे जोश के साथ अपनी  सहभागिता के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भव्य रैली में हिस्सा लिया, जिसमें आदिवासी संस्कृति की झलकियां देखने को मिलीं। रैली के दौरान पारंपरिक नृत्य, गीत और आदिवासी परिधानों की सुंदरता ने सभी को आकर्षित किया।


बिलाईगढ़ राज के आमंत्रण पर युवा प्रभाग को ऐतिहासिक राजमहल का भ्रमण करने का अवसर भी मिला। इस दौरान महल की स्थापत्य कला, इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष क्षण तब आया जब प्रतिभागियों को राजा-रानियों से भेट मुलाकात करने का मौका मिला। यह पल सभी प्रतिभागियों के लिए गौरवपूर्ण और अविस्मरणीय रहा। राज परिवार द्वारा युवाओं को संगठित करने और अपनी संस्कृति को बचाए रखने हेतु विभिन्न मार्गदर्शन दिए l


कार्यक्रम के दौरान युवा प्रभाग तथा फुलझर राज से गये सभी समाज प्रमुखों  को प्रशस्ति पत्र एवं मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं नगर सैनिक के रूप में चयनित पूनम सिदार को भी विशेष रूप से सम्मान प्रदान किया गया। यह उपलब्धि पूरे समाज के लिए गौरव का क्षण रहा।


इस आयोजन की विशेषता यह रही कि यह सिर्फ एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की एकजुटता, संघर्ष और उपलब्धियों को याद करने का अवसर भी रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक था। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूरा वातावरण आदिवासी संस्कृति के रंग में रंग गया।


आयोजन के अंत में यह संदेश दिया गया कि अपनी संस्कृति और इतिहास को सहेजना ही हमारी असली पहचान है। ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम बनते हैं।

संस्कृति, गर्व और उत्साह से भरा यह आयोजन सदैव यादगार रहेगा।


इस कार्यक्रम के खास अवसर में  दीपक जगत जिलाध्यक्ष  छत्तीसगढ़ गोंडवाना संघ महासमुन्द ,नरेश सिदार युवा प्रभाग 18गढ़ गोंड समाज, गणेश सिदार अध्यक्ष भंवरपुर सर्कल ,बृजभुषण सिदार, करताल जगत,  

युवा प्रभाग में 

राजेंद्र सिदार, टिकेश्वर मरकाम,सुमंत सिदार, युवराज मरकाम (पेंटर), अर्जुन नेताम, राकेश गढ़तिया, भागीरथी सिदार, विजय पारेश्वर, उमेश सिदार, देव कुमार (पेंटर), रमेश पारेश्वर, दीपक नाग, राकेश पारेश्वर, घसिया सिदार, अजय सिदार, संजय पारेश्वर, पूनम सिदार, भूमिका सिदार, चंद्रिका सिदार, संगीता पारेश्वर, शिवबाई पारेश्वर, दिव्या जगत सहित आदि युवाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad