Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 25, 2025

अंधेकत्ल के एक महिला सहित तीन आरोपी जेल दाखिल अवैध संबंध बना हत्या का कारण

 अंधेकत्ल के एक महिला सहित तीन आरोपी जेल दाखिल 



अवैध संबंध बना हत्या का कारण 


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायपुर - पत्नी को दूसरे के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखते ही आवेश में आकर लकड़ी के बत्ते से सिर पर वार कर उसकी हत्या करने और शव को खाली प्लाट में फेकने के एक महिला सहित तीन आरोपियों को थाना खमतराई पुलिस ने चंद घंटों में ही विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                          पुलिस मीडिया समूह से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार गत दिवस 25 अगस्त को थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत मिलाल बाड़ा के पीछे खाली प्लाट रावाभांठा खमतराई के पास एक व्यक्ति का शव मृत अवस्था में बोरी के अंदर भरा हुआ था , चेहरा कपड़े से बंधा था तथा हाथ पैर रस्सी से बंधा हुआ था। जिस पर मौके पर एफएसएल. की टीम को बुलाकर शव का निरीक्षण कराया गया और शव के चेहरे बंधे हुये कपड़े को निकलवाकर देखा गया। जिससे ज्ञात हुआ कि मृतक अज्ञात पुरूष के सिर पर किसी धारदार हथियार से कई मार कर चोट पहुंचाया गया है। प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतक अज्ञात पुरूष की किसी धारदार हथियार से मारकर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दिया गया था। अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 964/25 धारा 103 , 238 बीएनएस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के क्रम में आसपास के क्षेत्रों में पतासाजी व पूछताछ करते हुये मृतक की पहचान रामा माडे पिता उषा माडे उम्र 23 वर्ष निवासी टीटीबेरी थाना मलकानगिरी जिला मलकानगिरी उड़ीसा , हाल पता - आर० आर० इंडस्ट्रीज कंपनी मेटल पार्क रावाभाठा रायपुर के रूप में की गई , जो आर० आर० इंडस्ट्रीज मेटल पार्क में मजदूरी का कार्य करता था। उक्त इंडस्ट्रीज में जाकर कार्य करने वाले अन्य कर्मचारियों से मृतक के संबंध में पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक रामा माडे का उसी कंपनी में कार्य करने वाली एक विवाहित महिला सोनम के साथ अवैध संबंध था। जिसे पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसका मृतक रामा माडे के साथ अवैध संबंध था। दिनांक घटना को वह एवं मृतक उसके घर के कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में थे , इसी दौरान उसका पति कृष्णा बंजारे आ गया। दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर आवेश में आकर कृष्णा कुमार मृतक रामा माडे के साथ मारपीट कर पास रखें लकड़ी के बत्ते से सिर पर मारकर गंभीर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर दिया। जिसके बाद देर रात्रि मौका देखकर आरोपी कृष्णा कुमार एवं सोनम द्वारा अपने साथी रामकृष्ण बंजारे उर्फ राजाराम को बुलाकर साथ मिलकर मृतक के शव के हाथ पैर को रस्सी से बांध दिये एवं पहचान छिपाने के लिये चेहरे में कपड़ा बांधकर शव को सफेद रंग की बोरी में भरकर कृष्णा बंजारे के मोटर सायकल क्रमांक सी०जी० 04 डी व्ही 9405 में ले जाकर घटना स्थल पर फेंक कर वापस अपने घर आ गये। तीनों आरोपियों के कब्जे से मृतक रामा माडे का मोबाईल फोन , घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से खमतराई पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट , थाना खमतराई एवं थाना उरला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 


गिरफ्तार आरोपीगण - 


कृष्णा बंजारे पिता बुधारी बंजारे उम्र 44 वर्ष निवासी आजाद नगर महादेव चौक के पास रावाभाठा , रामकृष्ण बंजारे उर्फ राजाराम पिता बुधनी बंजारे उम्र 40 वर्ष निवासी रावाभाठा तिरंगा चौक के पास और सोनम बंजारे पति कृष्णा बंजारे उम्र 30 वर्ष निवासी आज़ाद नगर महादेव चौक के पास रावांभाठा , थाना - खमतराई , जिला - रायपुर (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad