Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 25, 2025

लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अपने गृह राज्य गुजरात के खोड़ल धाम निकोल अहमदाबाद में

 लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अपने गृह राज्य गुजरात के खोड़ल धाम निकोल अहमदाबाद में 



माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी 'विकसित भारत @ 2047' के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में गुजरात को 'रोल मॉडल राज्य' बनाने के लिए विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देने के लिए राज्य के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, तो अहमदाबाद हवाई अड्डे पर माननीय राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।




शहरी विकास वर्ष 2025 के उत्सव के तहत, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी द्वारा अहमदाबाद में विभिन्न विकासोन्मुखी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का रोड शो एयरपोर्ट रोड ,इंदिरा बृज,नरोदा होते हुए निकोल के खोड़ल धाम में एक विशाल जन सभा में परिवर्तित हो गया।जहां प्रधानमंत्री का स्वागत गुजरात राज्यपाल श्री आचार्य देव ब्रेट ने किए अपने भाषण में प्रधान मंत्री ने अहमदाबाद के निवासियों का धन्यवाद किया।

आतंकवाद और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि आज का भारत आतंकियों को घर में घुस कर मारता है। किसान और लघु उद्यमियों की चर्चा करते हुए कहा कि हर हाल में उनकी सरकार किसानों और छोटे व्यापारियों के हितों का ख्याल रखेगी ।माध्यम वर्ग और आम आदमी की हितों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि दीपावली में आम जन और व्यापारियों को डबल डोज मिलेगा उनका इशारा GST में सुधार की तरफ इशारा किया। प्रधानमंत्री ने रिवर फ्रंट, स्टैचू ऑफ यूनिटी,गिफ्ट सिटी और कच्छ के रणोत्सव के अपने किए गए वादों को साकार करने के संकल्प की चर्चा की ।कल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad