Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 26, 2025

मरही माता दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु आए बाढ़ की चपेट में तीन बच्चों की हुई मौत एक अधेड़ लापता एस. डी. आर. एफ की टीम रवाना

 मरही माता दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु आए बाढ़ की चपेट में




 तीन बच्चों की हुई मौत एक अधेड़ लापता 


एस. डी. आर. एफ की टीम रवाना 


 बेलगहना | भनवारटंक स्थित मरही माता मंदिर में दर्शन करने पहुंचे कुछ श्रद्धालु अचानक नाले में आए तेज बहाव में फंसने से बह गए | इस घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि एक अधेड़ लापता है|


 इस संबंध में चौकी प्रभारी बेलगहना श्री राज सिंह से मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार को शाम की है| मरही माता दर्शन करने आए श्रद्धालु नाला पार कर रहे थे कि अचानक नाले में बाढ़ आ गई जिससे कुछ श्रद्धालु बह गये | हादसे में मितान ध्रुव 5 वर्ष भाटापारा, मुस्कान ध्रुव परसदा बिलासपुर 13 वर्ष तथा बलौदा बाजार के बिटकुली ग्राम की निवासी गौरी ध्रुव 13 वर्ष की मृत्यु हो गई जिनका शव बरामद कर लिया गया है तथा बलराम ध्रुव 45 वर्ष अभी भी लापता है जिसकी खोज जारी है चौकी प्रभारी ने यह भी बताया कि तहसीलदार बेलगहना मय स्टाफ व पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और शीघ्र ही एस. डी. आर. एफ की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर लापता व्यक्ति की खोजबीन करेगी 

 उल्लेखनीय है कि यह क्षेत्र पहाड़ी क्षेत्र है तथा भारी बरसात के कारण क्षेत्र के नालो में अचानक बाढ़ आती है जिसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता सोमवार को घटित हुई घटना की मुख्य वजह भी यही बताई जा रही है | पुलिस ने शव  बरामद कर अग्रिम कार्यवाही के लिए कोटा भेज दिया है

वन विभाग व मंदिर समिति को ऐसे स्थानों पर सूचना पटल लगाना चाहिए ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओ पर रोक लग सके

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad