छत्तीसगढ़।
श्रीमद् भागवत कथा भगवान श्री जगन्नाथ जी धाम पांडादाह
छत्तीसगढ़ प्रदेश के सुप्रसिद्ध प्राचीन मंदिर भगवान श्री जगन्नाथ जी धाम पांडादाह में 18 अगस्त दिन सोमवार से 24 अगस्त 2025 तक पांडादाह (खैरागढ़) क्षेत्र के सबसे प्राचीन जगन्नाथ मंदिर धाम में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, कथावाचक मात्र 13 वर्षीय बाल व्यास धीरेन्द्र जी महाराज वृंदावन धाम से भगवान कृष्ण की कथा भक्तों को श्रवण करा रहे हैं
संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में भगवान की कथाओं की भव्य झांकियां भी प्रस्तुत की जा रही हैं।
आज भागवत कथा में 13 वर्षीय वृंदावन धाम से पधारे कथावाचक बाल व्यास धीरेन्द्र जी महाराज ने समुद्र मंथन, भगवान वामन अवतार, श्रीराम अवतार एवं भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा का प्रसंग श्रवण श्रोताओं को कराया!
समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से होने वाले इस श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में आज देवरी गांव, धौराभाटा आदि गांवों से श्रोताओं का आगमन हुआ, देवरी के पूर्व सरपंच श्री केजराम साहू जी द्वारा व्यास जी का सम्मान किया!
आज की कथा में मुख्य यजमान श्री राजा देवांगन एवं श्रीमती आरती देवांगन जी ने भगवान जगन्नाथ जी की पूजा अर्चना किया और कथा में भगवान की आरती करके कथा में प्रवेश किया! इस अवसर पर पांडादाह के वरिष्ठ समाजसेवी श्री दिलीप श्रीवास्तव, श्रीमती आरती महोबिया जी एवं ग्रामवासी आसपास क्षेत्र के लोगों उपस्थित थे!



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.