: 21 सितंबर 2025
जिला विदिशा
आगामी नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत रखते हुए विदिशा पुलिस द्वारा यातयात व्यवस्था एवं रूट डायवर्सन प्लान
22 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक भारी वाहनों के लिए प्रस्तावित रोक
आगामी नवरात्रि पर्व (22.09.2025 से 02.10.2025) पर शहर में श्रद्धालुओं की भीड़, गरबा आयोजन और देवी प्रतिमा दर्शन को ध्यान में रखते हुए एवं नवरात्रि पर्व पर शहर में अधिकतर स्थानों पर देवी प्रतिमाओं की मूर्ति स्थापना की जाती है, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में शहर में श्रद्धालु एवं दर्शनार्थी देर रात्रि तक भ्रमण करते हैं, साथ ही नगर में विभिन्न जगहों पर गरबा आयोजन होता है, जिसमें भी बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होते हैं,अतः श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों की सुरक्षा एवं दुर्घटना से बचाव हेतु शहर मे विदिशा पुलिस ने सुरक्षित एवं सुगम यातायात के लिए विशेष रूट डायवर्सन प्लान तैयार किया है।
जो निम्नानुसार है:-
नवरात्रि पर्व पर रुट डायवर्सन प्लान:
विवेकानंद चौराहा से शहर की ओर आने वाले भारी वाहन प्रातः 09.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक पुर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
पीतल मिल चौराहा से खरी फाटक एवं मुख्य बाजार की ओर जाने वाले भारी वाहन पुर्णतः प्रातः 09.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे, परंतु पुरानी गल्ला मंडी परिसर की ओर जा सकेंगे।
पुरानी गल्ला मंडी से बरईपुरा, रीठा फाटक, किरी मोहल्ला की ओर आने वाले भारी वाहन प्रातः 09.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक पुर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे, परंतु जतरापुरा, रामलीला की ओर जा सकेंगे।
रामलीला चौराहा से नदीपुरा, तोपपुरा की ओर आने वाले भारी वाहन प्रातः 09.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक पुर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे, परंतु विवेकानंद चौराहा की ओर जा सकेंगे।
दुर्गा नगर चौराहा से नीमताल की ओर आने वाले समस्त भारी वाहन प्रातः 9:00 से रात्रि 12:00 तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
उपरोक्त व्यवस्था दिनांक 22.09.2025 से प्रारम्भ होकर दिनांक 02.10.2025 तक जारी रहेगी। यातायात पुलिस विदिशा का अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिये भारी वाहनों को लेकर बाजार क्षेत्र में प्रवेश नही करे अन्यथा अप वाहन मालिकों पर भारी जुर्माना किया जाएगा। समस्त नगरवासियो एवं दुकानदारो से सहयोग की अपील है।
नोट-: नवरात्रि पर्व के दौरान मुख्य नगर के अंदर कार्यशील समस्त ट्रांसपोर्टर बंधुओ से अनुरोध है वह नगर के बाहर किसी अन्य स्थान पर अपने भारी वाहनों से छोटे लोडिंग वाहनों में सामान बदली कर व्यवस्था बनाना सुनिश्चित करें।
विदिशा पुलिस के सोशल मीडिया से जुड़ें:
facebook.com/VidishaPolice
x.com/sp_vidisha
instagram.com/vidisha_police
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.