Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, September 18, 2025

आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने किया बिलासपुर जिले का वार्षिक निरीक्षण

 आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने किया बिलासपुर जिले का वार्षिक निरीक्षण



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बिलासपुर - रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला (आईपीएस) के द्वारा आज जिला पुलिस बिलासपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सबसे पहले पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में वार्षिक निरीक्षण परेड आयोजित किया गया , जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह (आईपीएस) के नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना चौकी प्रभारी के साथ सभी थाना चौकी यातायात और पुलिस लाइन के 231 अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुये। परेड के दौरान पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉ संजीव शुक्ला (आईपीएस) को रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र गुप्ता और जिला पुलिस के अधिकारी कर्मचारी की आठ टुकड़ी और बैण्ड के द्वारा सलामी दी गई। सलामी पश्चात परेड में शामिल सभी अधिकारी कर्मचारी से परिचय प्राप्त करते हुये टर्न आउट का निरीक्षण कर उत्तम दर्जे के टर्न आउट वाले अधिकारी कर्मचारियों को ईनाम देकर प्रोत्साहित किया गया। परेड के दौरान मार्च पास्ट , स्क्वाड ड्रील , बलवा ड्रील , फायरिंग अभ्यास और शासकीय वाहनों का निरीक्षण आदि कराया गया। परेड पश्चात चेतना हॉल में पुलिस सम्मेलन आयोजित किया गया ,  जिसमें पुलिस महानिरीक्षक डॉ संजीव शुक्ला द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारी की गुजारिश सुनी गई और उनका त्वरित निराकरण किया गया। पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा जिला पुलिस बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में विगत एक वर्ष में बहुत अच्छे कार्य किये जाने के लिये बधाई दी गई। साथ ही सभी को आगामी वर्ष में पुलिस थाने में जनता से और बेहतर व्यवहार करने , सभी स्टाफ में अनुशासन बनाये रखने , नवीन कानून के अनुरूप सभी नवीन टेक्नोलॉजी का विवेचना में प्रयोग करने , ई साक्ष्य , ई समन , नैट ग्रिड , आई रेड , आईसीजेएस , सीसीटीएनएस आदि में दक्ष होते हुये अपनी विवेचना में इनका अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु निर्देश दिये गये। साथ ही साथ स्वयं को स्वस्थ एवं परिवार तथा कार्य के बीच सामंजस्य  स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया। सम्मेलन के पश्चात् माननीय डॉ . संजीव शुक्ला द्वारा चेतना अभियान के तहत यातायात शिक्षा हेतु पुस्तक का विमोचन किया गया , जिसमे यातायात के मूलभूत नियमों और आधारभूत जानकारी और आधुनिक तकनीकों का संकलन किया गया है जो यातायात शिक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण और उपयोगी साबित होगा। रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन पर तैयार किया गया। आईजीपी डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा जिला में निर्माणाधीन भवन पुलिस अधीक्षक कार्यालय , पुलिस लाइन कार्यालय का निरीक्षण किया गया एवं पुलिस जवानों हेतु डबल स्टोरी नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया गया।पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निरीक्षण के दौरान सभी शाखा के कार्यों की शाखावार समीक्षा करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस) के दिशा निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा और डीएसपी मुख्यालय श्रीमती रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन में सभी शाखा प्रभारियों के व्यवस्थित कार्य हेतु उनकी सराहना की गई एवं प्रोत्साहन हेतु पुरस्कृत भी किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad