रायपुर। सिलतरा स्थित गोदावरी इस्पात फैक्ट्री में हुई दर्दनाक घटना को लेकर शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन ने रायपुर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण मजदूरों की मौत हुई है। ऐसे में मृत मजदूरों के परिवार को प्रति मजदूर एक करोड़ रुपये का मुआवजा, आश्रितों को नौकरी तथा उनके जीवनभर का भरण-पोषण खर्च दिए जाने चाहिए। वहीं, घायल मजदूरों को भी उचित मुआवजा और उनके घर का आजीवन खर्च वहन करने की मांग रखी गई है।
संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित किया जाए और जिस लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ, उसके लिए गोदावरी इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के जिम्मेदार अधिकारियों एवं प्रबंधकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर हत्या का मुकदमा चलाया जाए।
शिवसेना ने चेतावनी दी है कि यदि शासन-प्रशासन एवं पुलिस मजदूरों को न्याय दिलाने और प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में नाकाम रहते हैं, तो पार्टी मजदूरों के हक की लड़ाई के लिए तेज आंदोलन छेड़ेगी।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.