राजधानी रायपुर में सोमवार को निकलेगी गणेश झांकी, प्रशासन ने तय किया रुट....
रायपुर : राजधानी रायपुर में धूमधाम से गणेशोत्सव का पर्व मनाया जा रहा है। गणेश प्रतिमा व स्थल झांकियों को देखने रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। अब इस पर्व के अंतिम दिन 8 सितंबर को गणेश झांकी को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन ने रुट तय कर दिया है। इस बार तेलघानी नाका से निकलकर ये राठौर चौक, गुरु नानक चौक, एमजी रोड, शारदा चौक, जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, सदर बाजार, कंकाली पारा, पुरानी बस्ती, लाखे नगर और सुंदर नगर से होते हुए रायपुरा महादेव घाट तक पहुंचेंगी। सड़क यातायात को सुचारू रखने के लिए शहर की कई सड़कों को डाइवर्ट किया गया है। वहीं झांकी देखने वालों के लिए पार्किंग की भी सुविधा रखी गई है। शहीद स्मारक भवन, गांधी मैदान, इनडोर स्टेडियम और ईदगाह भाटा में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.