हथबंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को एक्स-रे मशीन की सौगात*
हथबंद। क्षेत्रवासियों के लंबे इंतजार के बाद अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हथबंद को एक्स-रे मशीन की सुविधा प्राप्त हो गई है। यह उपलब्धि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं जनता के सहयोग से संभव हो सकी है इस कार्य में विशेष रूप से राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी की अनुशंसा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आनंद यादव जी, जनपद अध्यक्ष डॉ दौलतराम पाल विधायक प्रतिनिधि करण वर्मा जी का सहयोग सराहनीय रहा स्थानीय जनों ने कहा कि एक्स-रे मशीन की सुविधा मिलने से अब ग्रामीणों को छोटे-मोटे परीक्षणों के लिए दूरस्थ अस्पतालों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। आने वाले कुछ ही महीनों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध होने वाली है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक मजबूती आएगी।
ग्रामीणों एवं स्वास्थ्य विभाग ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया जिसमे सरपंच ढालेश्वरी नरेश अनंत, संजय वर्मा, विद्या वर्मा धन्ना धनेश्वर निषाद,प्रकाश पाल, धनी राम रजक, ईश्वरी, मोहन धीगडे,धनेश्वरी वर्मा,पंच मूलचंद टंडन,स्ंतराम ध्रुव राजेश प्रजापति , राजकिरण महिलांग,नन्द साहु, जीतू यादव, आसपास के नागरिक न धन्यवाद आभार प्रकट किया
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.