नवापारा हथबंद मंडल में बूथ स्तर पर ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रेरणादायी कार्यक्रम “मन की बात” (126वां संस्करण) का आज नवापारा हथबंद मंडल में बूथ स्तर पर सामूहिक श्रवण किया गया।
गृह ग्राम हथबंद के बूथ क्रमांक 167 सहित विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों, ग्रामीण जनों एवं सम्मानित नागरिकों ने एकत्र होकर रेडियो प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के विचार सुने।
प्रधानमंत्री जी ने अपने संदेश में राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी, समाज सेवा एवं स्वदेशी अपनाने जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम उपरांत कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने एवं सेवा पखवाड़ा 2025 को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल, विधायक प्रतिनिधि करण वर्मा, सरपंच संघ अध्यक्ष दिनेश चवरे, सरपंच संघ उपाध्यक्ष हरिश वैष्णव, मंडल उपाध्यक्ष धन्ना धनेश्वर निषाद, मिडिया प्रभारी प्रकाश पाल, सोशल मीडिया प्रभारी धनीराम रजक, सरपंच प्रतिनिधि नरेश अनंत, पंच संतराम ध्रुव, पंच मूलचंद टंडन, रामकुमार साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य, सक्रीय भाजपा कार्यकर्ता जितेंद्र साहू, राजेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे 126वीं "मन की बात" संवाद ने हम सभी को प्रेरणा, सेवा और राष्ट्र निर्माण की नई ऊर्जा प्रदान की।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.