Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 28, 2025

मां नवदुर्गा के आराधना में लीन श्री शांति नवदुर्गोत्सव परिवार बनसांकरा द्वारा भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन सरपंच राहुल सिंह ठाकुर ने जताया सभी का आभार

 मां नवदुर्गा के आराधना में लीन श्री शांति नवदुर्गोत्सव परिवार बनसांकरा द्वारा भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन



सरपंच राहुल सिंह ठाकुर ने जताया सभी का आभार


बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक समीप ग्राम बनसांकरा मां नवदुर्गा की आराधना में लीन श्री शांति नवदुर्गोत्सव परिवार बनसांकरा द्वारा पंचमी के अवसर पर भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा बस स्टैंड से प्रारंभ होकर भक्तिमय माहौल के बीच माता महामाया मंदिर परिसर में संपन्न हुई।


यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ पूरे मार्ग में माता रानी के जयघोष करते रहे। इस अवसर पर बेमेतरा से आई आकर्षक झांकियों ने विशेष आकर्षण बटोरा। झांकियों में माता रानी के विभिन्न दिव्य स्वरूपों का जीवंत प्रदर्शन किया गया, जिन्हें देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।


कार्यक्रम को सफल बनाने समिति के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों तथा ग्रामवासियों का  सराहनीय योगदान रहा। उनके सहयोग से यह धार्मिक आयोजन अत्यंत भव्य और भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


Cni news सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad