पेंड्रा मुतवल्ली चुनाव को प्रभावित करने फर्जी घोषणाओ का सहारा
काम कुछ हुआ नहीं लेटर महीनों पुराना
रोज फुट रहा नया लेटर बम
मतदाता समझता है इस तरह की चुनावी चालबाजी
साफ़ सुथरे चुनाव के पक्ष में मुस्लिम समाज
पेंड्रा-कल तेरह सितंबर को वक़्फ़ बोर्ड के आदेश से पेंड्रा में मुतवल्ली का चुनाव संपन्न होने जा रहा चुनाव में मुख्य रूप से मुतवल्ली पद के लिए दो प्रत्याशी समाजसेवी मो शहाबुद्दीन और विगत कई वर्षों से सचिव की बागडोर अपने हाथ में लिए मो सादिक मैदान में है पेंड्रा में लगभग 520 के आसपास समाज के मतदाता है
जो इसका फैसला पहले से अपने जेहन में तय कर कल मतदान करेंगे लेकिन दो तीन दिनों से चुनाव में दिलचस्प मोड़ आया है जिसमे एक प्रत्याशी जो विगत 10-15 वर्षों से इस कमेटी के एक अहम पद पर बने हुए है के लोगो के द्वारा समाज को दिग्भ्रमित कर चुनाव को प्रभावित करने स्थानीय नगर पालिका अध्यक्ष का रोज एक नया लेटर जिसमे इस विशेष ग्रुप की माँग पर धड़ाधड़ कार्यो की स्वीकृत मिलने का लेटर समाज के विभिन्न ग्रुपों में डालकर चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास होता दिख रहा कुछ पत्र तो महीनों पुराने है जबकि घोषणा होती तो काम में अमल दिखता काम होते दिखता इस प्रबुद्ध समाज के लोगो ने कहा ये सब पहले क्यो नहीं किया गया क्यो इन्हें समाज के उत्थान का ध्यान पहले नहीं था अब जब कल चुनाव होना है तो इसे प्रभावित करने इस तरह के पत्रों का क्या औचित्य
समाज के सभी प्रबुद्ध और समझदार मतदाताओं का कहना है कि कई वर्षों बाद आम मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर मुतवल्ली का चुनाव करने जा रही है हम बदलाव चाहते है हमे अपने वोट की क़ीमत का पता है हम निश्चित रूप से हमारे समाज और मस्जिद की बेहतरी के लिए काम करने वाले का चुनाव करेंगे हम इस तरह से बरगलाने और दिग्भ्रमित करने वाली बातो से हमारा कोई सरोकार नहीं ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.