Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 12, 2025

सशिमं. बागबाहरा के खो-खो के प्रतिभागियों का चयन क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए सशिमं. बागबाहरा के प्रतिभागियों ने प्रांतीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

 सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा


सशिमं. बागबाहरा के खो-खो के प्रतिभागियों का चयन क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए




सशिमं. बागबाहरा के प्रतिभागियों ने प्रांतीय प्रतियोगिता में लहराया परचम


स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागबाहरा के छात्र-छा़त्राओं ने विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित प्रांत स्तरीय तरूण एवं बाल वर्ग खो-खो की प्रतियोगिता में  शानदार प्रदर्शन करते हुए  प्रथम स्थान प्राप्त किया। सशिमं. बागबाहरा खो-खो के प्रतिभागी विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित क्षेत्र स्तर (छत्तीसगढ़, मध्यभारत, महाकौशल एवं मालवा) की प्रतियोगिता दिनांक 13 एवं 16 सितंबर 2024 को चांपा (छत्तीसगढ़) में  आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ प्रांत का नेतृत्व करेंगें।


विदित रहे, उक्त  सामूहिक खेलकूद समारोह एवं का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। भारत शासन द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर के प्रतिभागियों को एक राज्य के रूप में सम्मिलित किया जाता है।  प्रांत  स्तर की प्रतियोगिता में संरक्षक के रूप में चंद्रशेखर साहू, श्रीमती नीलिमा रामटेके तथा कोच के रूप में सोमनाथ ध्रुव एवं प्रकाश बरिहा साथ रहे। छत्तीसगढ प्रांत स्तर की सामूहिक खेलकूद (खो-खो) प्रतियोगिता 10 सितंबर से 12 सितंबर तक सरस्वती शिशु मंदिर चांपा में आयोजित था, जिसमें सशिमं. बागबाहरा के तरूण वर्ग के प्रतिभागियों ने फाइनल की प्रतियोगिता में बिलासपुर विभाग के प्रतिभागियों को पराजित कर शानदार प्रदर्शन करते हुए तरूण वर्ग की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर  क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए वहीं बाल वर्ग के प्रतिभागियों ने रायपुर विभाग को पराजित कर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़  प्रांत का नेतृत्व करने के लिए चयनित होकर बागबाहरा नगर एवं पूरे छत्तीसगढ़ प्रांत को गौरवान्वित किया।


प्रातीय प्रतियोगिता में चयनित होकर क्षेत्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ प्रांत का तरूण वर्ग की खो-खों प्रतियोगिता में नेतृत्व करने के लिए सरस्वती शिक्षा संस्थान के संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू, अध्यक्ष रामभरोसा सोनी, प्रादेशिक सचिव लक्ष्मणराव मगर, प्रांतीय खेल प्रमुख दिवाकर स्वर्णकार, रायपुर एवं राजिम विभाग समन्वयक मानिकलाल साहू, सागरचंद अग्रवाल स्मृति शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा चंद्राकर, कोषाध्यक्ष रामजी तिवारी, सचिव एवं विद्यालय के व्यवस्थापक राहुल अग्र्रवाल, सहसचिव जोगेन्द्र सिंह, सदस्य लालचंद जैन, प्रीतम सिंह दीवान, घनश्याम सोनी, महेश चंद्राकर, मानिकलाल साहू, साधारण सभा के सदस्य अनिल पुरोहित, तारा शर्मा, राही शर्मा केशव चंद्राकर, शैलेन्द्र तिवारी, नरेश जैन, विकास बग्गा था प्राचार्य नंदूराम निर्मलकर एवं समस्त आचार्यो ने विजेता छात्रों को बधाई देते हुए क्षेत्रीय  प्रतियोगिता में विजयी होने के लिए शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad