Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 12, 2025

भाजपा मोदी के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा की करेगी शुरुआत : डॉ. दौलतराम पाल

 भाजपा मोदी के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा की करेगी शुरुआत : डॉ. दौलतराम पाल



 बैठक में मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा


सिमगा:- भारतीय जनता पार्टी नवापारा हथबंद मंडल की बैठक ग्राम पंचायत जरौद के सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत सिमगा अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, प्रतियोगिताएं तथा विभिन्न जनसेवा से जुड़े आयोजन किए जाएंगे।


डॉ. पाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सदैव समाज की सेवा और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। सेवा पखवाड़ा इसी संकल्प का प्रतीक है, जिसके माध्यम से समाज में जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ सेवा पखवाड़ा को सफल बनाकर इसे जन-जन तक पहुंचाएं।

इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष नंदू वर्मा ने भी संबोधित किया और सेवा पखवाड़ा की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि करण वर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष मोहन धीगड़े, महामंत्री युगल किशोर वर्मा, मंडल महामंत्री प्रेमलता वर्मा, सरपंच दिनेश चावरे, मंत्री लिली वर्मा, कोशाध्यक्ष झाला राम वर्मा, सरपंच ज्ञान सिंह पाल, सरपंच डोमार मारखंडे, उपाध्यक्ष धनेश्वरी वर्मा, सहकारिता समिति अध्यक्ष धन्ना धनेश्वर निषाद, उपाध्यक्ष कल्याण ध्रुव, महेंद्र साहू, राधेश्याम यदु, बलभद्र यादव, सरपंच कविता दिनेश वर्मा, सरपंच सरोज साहू, सरपंच हरीश वैष्णव, जनपद सदस्य खोमलाल साहू, जीवनलाल साहू, मंत्री खेमराज वर्मा, शाला समिति उपाध्यक्ष जीतू यादव, बूथ अध्यक्ष यशवंत यदु, निकेश देवांगन, मन्नू लाल, धनीराम रजक (सोशल मीडिया प्रभारी), राजकिरण महिलांगे (कार्यालय प्रभारी), प्रकाश पाल (मीडिया प्रभारी), पंच मुलचंद टंडन, संतराम ध्रुव सहित नवापारा हथबंद मंडल के पदाधिकारी, ग्रामवासी एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad