Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 12, 2025

गांजा तस्करी करने के तीन आरोपी जेल दाखिल

 गांजा तस्करी करने के तीन आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने के दौरान नीले एवं लाल काले रंग के पिट्ठु बैगों में भर कर गांजा ले जाने सहित उसमें सहयोग करने के तीन आरोपियों को थाना मोहन नगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

                                        वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार जिले में अवैध नशा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान विश्वास के तहत थाना मोहन नगर क्षेत्र में 22 किलोग्राम गांजा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है। थाना मोहन नगर स्टाफ द्वारा दुर्ग धमधा रोड सूर्या होटल के पास वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी , इसी दौरान दुर्ग की ओर दो व्यक्ति बड़े पिट्ठु बैग रखे आ रहे थे। नाम पता पुछने पर गोल मोल जवाब देते हुये ट्रेन पकड़ना है कहकर तेजी से दौड़ने लगे , तब संदेहियो को पुलिस स्टाफ द्वारा पकड़ा गया और पुछताछ किया गया। बैगों की तलाशी लेने पर उसमें मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया। मौके पर ही देहाती नालसी लेकर विधिवत कार्यवाही की गयी। गवाहो के समक्ष अवैध मादक पदार्थ गांजा को तौल करने पर बाईस किलोग्राम होना पाया गया , जिसे गवाहो के समक्ष शीलबंद कर जप्त किया गया। आरोपियो से पुछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया , जिसमें आरोपियो ने उड़ीसा से गांजा लेकर मुम्बई ले जाना बताया तथा दुर्ग निवासी राहुल तिवारी के द्वारा उड़ीसा के गांजा तस्कर से गांजा कम रेट में दिलवाना तथा दुर्ग से मुम्बई सुरक्षित भेजने में सहयोग करना बताया गया। गांजा दिलाने के एवज में कमीशन के तौर पर एक लाख रूपये एकांउट में ट्रांसफर करना बताया। राहुल तिवारी की संलिप्तता बताये जाने पर उसे भी गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की गई। थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 468/2025 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना मोहन नगर पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।


गिरफ्तार आरोपीगण -


साजिद अली उम्र 45 वर्ष शिवाजी नगर गोवंडी मुम्बई , मोहम्मद शकील कुरैशी उम्र 40 वर्ष शिवाजी नगर गोवंडी मुम्बई और राहुल तिवारी उम्र 29 वर्ष बैजनाथ पारा दुर्ग (छत्तीसगढ़) ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad