छ:ग के पैरा योगासन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में फहराया परचम
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
नई दिल्ली - देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिव्यांग खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है , जिसके फलस्वरूप देश में पहली बार दिव्यांग योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन योगासन भारत के पैरा योगासन स्पोर्ट्स प्रमोशन कमिटी व नवयोग सूर्योदया सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान - नई दिल्ली में तीन दिवसीय राष्ट्रीय दिव्यांग योगासन खेल प्रतियोगिता अभूतपूर्व सफलता के साथ सम्पन्न हुआ। छग से पंद्रह दिव्यांग योगासन खिलाड़ियों ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया जिसमें वर्षा मिश्रा (चिरमिरी एमसीबी) वर्षा कश्यप , परी नूर , अंश पाण्डेय , कृष्णकांत चंद्रा , रमन साहू , लक्ष्मी प्रसाद निषाद , चंचला पटेल , इशिका अरोरा(सभी जिंदल फाउंडेशन रायगढ़) आशीष पटेल , विरेन्द्र नवरंग (बिलासपुर) प्रीति यादव , तोरण यादव(महासमुंद)ने भाग लेकर अपने - अपने केटेगरी में शानदार प्रदर्शन किया। अस्थि बाधित श्रेणी में तोरण यादव ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की व छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय पटल पर अंकित किया। वहीं इस कार्यक्रम में चिरमिरी की केवल दस वर्ष की वर्षा मिश्रा श्रवण बाधित श्रेणी में अपने हेरातअंगेज प्रदर्शन से सभी को हतप्रभ कर दिया व अपने श्रेणी राष्ट्रीय स्तर पर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा लक्ष्मी प्रसाद ने भी अपने श्रवण बाधित श्रेणी में प्रतियोगिता में पांचवां स्थान प्राप्त किया। सभी दिव्यांग योगासन खिलाडियों के इस विशेष उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जयंत भारती व महासचिव डॉ मेजर सिंह में अपनी शुभकामनायें प्रेषित की है। छत्तीसगढ़ पैरा योगासन प्रभारी एवं टीम मैनेजर शैलेन्द्र विशी , कोच शर्मिला नायक , सीमा पटेल व प्रिया भोई राष्ट्रीय निर्णायक का दायित्व निर्वहन कर प्रदेश को गौरवान्वित किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.