ग्राम भोथीडीह में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए किया गया भूमिपूजन
सिमगा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम भोथीडिह में 6 लाख 30 हजार रुपए की लागत से बनने वाले स्कूल के अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए आज भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सिमगा जनपद पंचायत अध्यक्ष दौलत पाल, क्षेत्र के जनपद सदस्य चंद्रप्रकाश टोंडे ने भोथीडिह पहुंचकर भूमिपूजन किया।
जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ दौलत पाल ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए इसके लिए ग्रामीणों को बधाई दी, उन्होंने कहा कि इससे स्कूली छात्र छात्राओं को सुविधा मिलेगी।
क्षेत्र के जनपद सदस्य चंद्र प्रकाश टोंडे ने ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन आज किया गया और जल्द ही इसका निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा, उन्होंने ग्रामीणों को बधाई दी।
उक्त अवसर पर गांव के सरपंच कमलेश यदु. पंचगण, महिला समूह एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.