Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 7, 2025

ऑटो चालक से लेकर डीएसपी तक प्रतिभाशाली महिलायें वक्ता मंच से हुई सम्मानित

 ऑटो चालक से लेकर डीएसपी तक प्रतिभाशाली महिलायें वक्ता मंच से हुई सम्मानित



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायपुर - अग्रणी सामाजिक व साहित्यिक संस्था वक्ता मंच द्वारा आज राजधानी के वृन्दावन सभागृह में प्रदेश के ग्यारह जिलों से चयनित 125 प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। "छत्तीसगढ़ महिला गौरव अवार्ड" शीर्षक से आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रख्यात चिकित्सक डॉ० सुमेधा श्रीवास्तव थी और अध्यक्षता वरिष्ठ समाज सेवी अशोक अग्रवाल ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि की आसंदी पर वरिष्ठ पत्रकार पी के तिवारी एवं राजकुमार धर द्विवेदी , गोंड आर्ट कलाकार अंकुर शुक्ला , बुजुर्ग सेवा समिति की अध्यक्ष रुक्मणि रामटेके , शिक्षाविद अरुणा चौबे , समाज सेविका ज्योति शुक्ला एवं जीएसटी आयुक्त एम० राजीव उपस्थित थे।‌ वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि रायपुर , बिलासपुर , जगदलपुर , बेमेतरा , कवर्धा , राजनांदगांव , दुर्ग , महासमुंद , गरियाबंद , बालोद और बिलाईगढ़ से चयनित 125 महिलाओं को मोमेंटो व सम्मान पत्र प्रदान किया गया। इन महिलाओं का खेल , समाज सेवा , शिक्षा , साहित्य , बाईक राइडिंग , पर्यावरण , चिकित्सा , एनजीओ , कला , संस्कृति , फिल्म में अभिनय , एलबम निर्माण , राजनीति , लोक कला , पत्रकारिता , प्रकाशन , पर्वतारोहण , प्रशासन , आध्यात्म , नर्सिंग , पुलिसिंग , इवेंट आर्गेनाइजर , आर्किटेक्ट , रंगकर्म , उद्यानिकी , पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में जारी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि चूड़ियां पहनने वाले हाथों ने ही इतिहास की रचना की है। वक्ता मंच के इस आयोजन से महिलाओं की सफलता की कहानियां जन - जन तक पहुंचेंगी l भारत की महिलायें अब घर की चौखट लांघकर अपने हकों हेतु लड़ रही हैं। महिलायें प्रत्येक क्षेत्र में दूरदर्शिता , जीवंत उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ जीवन की सभी चुनौतियों का सामना कर रही हैं। आज सम्मानित हो रही अनेक महिलाओं ने विकट परिस्थितियों से लड़कर सफलता का नया कीर्तिमान रचा है और समाज को नई प्रेरणा दी है। पुरस्कार वितरण का आरम्भ दिव्यांग पैरा ओलंपिक विजेताओं दुर्ग की संगीता मसीह , कवर्धा की छोटी मेहरा एवं महासमुंद की ईश्वरी निषाद को सम्मानित किये जाने के साथ हुआ। महिला ऑटो चालक रायपुर की अनिता निहाल को पुकारे जाने के साथ ही समूचा सभागृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। डीएसपी मंजुलता राठौर के सम्मान के दौरान लोगों ने खड़े होकर उनकी कर्त्तव्य परायणता को सराहा। वक्ता मंच द्वारा विगत बीस वर्षों से प्रतिवर्ष जीवन व समाज के विविध क्षेत्रों में सफलता के झंडे गाड़ने वाली महिलाओं को सम्मानित किये जाने का क्रम जारी है। आज के कार्यक्रम में वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते , संयोजक शुभम साहू , कार्यक्रम प्रभारी विवेक बेहरा , दुष्यंत साहू , धनेश्वरी नारंग , राजाराम रसिक , डॉ इंद्रदेव यदु , प्रशांत यदु , संतोष धीवर , पूर्णेश डडसेना , उमा स्वामी , अभिषेक श्रीवास्तव , परम कुमार , खेमराज साहू , हेमलाल पटेल सहित टीम वक्ता मंच के समस्त सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में नवापारा राजिम के वरिष्ठ पत्रकार तुकाराम कंसारी , सारंगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी नारायण लहरे , वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र रायपुरी एवं वरिष्ठ समाज सेवी राजू रामटेके भी उपस्थित रहे। अंत में लकी ड्रॉ के माध्यम से कुसुम त्रिपाठी को " वर्ष की भाग्यशाली महिला" घोषित कर गिफ्ट पैक प्रदान किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad