मोहगांव विद्यालय में 15 छात्राओं को मिली साइकिल — सरकार की सरस्वती साइकिल योजना से बढ़ेगी बालिकाओं की शिक्षा में भागीदारी
सरपंच विजय बारीक बोले — अब छात्राओं को नहीं चलना पड़ेगा पैदल किलोमीटरों तक
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहगांव में आज सरस्वती साइकिल योजना के तहत 15 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इस योजना से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी तथा वे अपने अध्ययन में अधिक समय दे सकेंगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुरषोत्तम धृतलहरे, पम्मी भईया, जनपद सदस्य प्रतिनिधि गणेश पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच विजय बारीक ने की। इस अवसर पर पंच मोहनलाल साहू, सांकरा मंडल महामंत्री झाड़ूराम परमार, गोपीनाथ साहू सहित विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ मौजूद रहा।
इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए ग्राम पंचायत मोहगांव के सरपंच विजय बारीक ने कहा कि “सरकार के माध्यम से साइकिल मिलने पर विद्यार्थी बहुत खुश हैं। उनके अभिभावक भी प्रसन्न हैं, क्योंकि पहले कई बच्चे 4 से 5 किलोमीटर दूर से पैदल चलकर विद्यालय आते थे। इससे समय भी अधिक लगता था और पैरों में दर्द की समस्या भी रहती थी। अब साइकिल मिलने से छात्राओं को बड़ी राहत मिली है।”
गौरतलब है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहगांव क्षेत्र का एक प्रमुख शिक्षण संस्थान है, जहाँ से हर वर्ष कई विद्यार्थियों का चयन नवोदय विद्यालय और सैनिक विद्यालय में होता है। इस उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के चलते आसपास के गांवों से भी अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश इसी विद्यालय में दिलाने को प्राथमिकता देते हैं।
सरकार की सरस्वती साइकिल योजना निश्चित रूप से ग्रामीण अंचलों में शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रही है, जिससे छात्राओं का आत्मविश्वास और शिक्षा के प्रति लगाव दोनों बढ़ रहा है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.