रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
ग्राम बंगोली में मनवा कुर्मी समाज की प्रकरण निदान बैठक सम्पन्न
खरोरा
ग्राम बंगोली में राजप्रधान ठाकुर राम वर्मा की अध्यक्षता व केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप सहित नौ राजप्रधानों की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज तिल्दा राज की प्रकरण निदान बैठक संपन्न हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत ईष्ट देव श्रीरामचंद्र जी की पूजा-अर्चना व जाति गौरव गान से हुई। कुल 19 पारिवारिक प्रकरणों में से अधिकांश का समाधान समाज की आचार संहिता के अनुरूप किया गया।
केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप ने सामाजिक एकता व रचनात्मक सोच को समाज विकास का आधार बताया। वहीं राजप्रधान ठाकुर राम वर्मा ने कहा – “जब हम कौशिल्या बनेंगे, तभी जानकी मिलेगी,” और युवाओं से प्रेम, समझ व संवेदनशीलता बनाए रखने का आह्वान किया।
युवाध्यक्ष दीपक वर्मा ने युवाओं से वृक्षारोपण व रक्तदान में भागीदारी की अपील की।
साथ ही एम.आर.एम. हॉस्पिटल खरोरा में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों, रक्तदाताओं व सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान किया गया।
अंत में राजमंत्री दौलत धुरंधर के संचालन में सैकड़ों समाजजनों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.