ग्राम नेवधा में वृद्धजन परिवार फाउंडेशन ने 90 वृद्धजनों का किया सम्मान
सिमगा/हथबंद:-- अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजन परिवार फाउंडेशन द्वारा ग्राम नेवधा में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 90 वृद्धजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद यादव ने कहा कि “माता-पिता की सेवा करना ही सच्ची पूजा है।” वहीं भाजपा के मंडल अध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलत पाल ने कहा कि “हर घर में वृद्धजनों की सेवा होनी चाहिए, तभी समाज में संस्कार और मर्यादा बनी रहेगी।”
फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उत्तम कुमार बिश्वास ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को यह संदेश देना है कि वे अपने माता-पिता, दादा-दादी और नाना-नानी की सेवा करें। उन्होंने कहा, “यदि आज की पीढ़ी बुजुर्गों का सम्मान और सेवा करेगी, तो आने वाली पीढ़ी भी इसे देखकर इस परंपरा को निभाएगी।”
डॉ. डिगेश्वर वर्मा ने वृद्धजनों को स्वस्थ जीवन के लिए दवा पर निर्भर होने की बजाय संतुलित दिनचर्या और प्राकृतिक उपाय अपनाने की सलाह दी।
इस अवसर पर सरपंच दुलेंद्र साहू, सुभाष सरकार, हेल्पेज इंडिया से अजय सिंह, मुकेश, धन्ना निषाद, प्रकाश पाल, योगेश त्रिवेदी, सचिव रमेश बंजारे,धनेश्वरी वर्मा, प्रेमलता वर्मा, मुलचंद टंडन, डोमर मारखंडे, संतराम ध्रुव, लीली वर्मा, आयुष्मान देवांगन, मीणा धड़के,इंदु वर्मा, संतोषी कुर्रे,पंचायत के पंच एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान पीएचसी टीम की ओर से वृद्धजनों की ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की निःशुल्क जांच भी की गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने वृद्धजनों का आशीर्वाद लिया और उनके प्रति सम्मान एवं सेवा का संकल्प व्यक्त किया।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.